Mumbai Film Company: रितेश देशमुख की फिल्म की शूटिंग में शामिल डांसर लापता, नदी में तैरते समय बह जाने की आशंका
Mumbai Film Company: शूटिंग खत्म होने के बाद क्रू में शामिल कुछ लोग नदी में नहाने चले गए थे, और वहां तैरते समय सौरभ शर्मा नामक एक डांसर लापता हो गया।
विस्तार
मुंबई फिल्म कंपनी की सतारा के निकट चल रही शूटिंग के दौरान एक डांसर के लापता हो जाने की सूचना फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई फिल्म कंपनी नामक फिल्म निर्माण कंपनी की एक नई फिल्म की शूटिंग सतारा के पास चल रही थी। दो दिन की शूटिंग के बाद सारे कलाकार होटल लौट चुके थे, तभी पता चला कि उनकी टीम का एक सदस्य लापता है।
जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद क्र में शामिल कुछ लोग नदी में नहाने चले गए थे, और वहां तैरते समय सौरभ शर्मा नामक एक डांसर लापता हो गया। समाचार मिलते ही फिल्म के अभिनेता व निर्देशक रितेश देशमुख, फिल्म की निर्माता जेनीलिया देशमुख, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आदि तत्काल मौके पर पहुंचे। रितेश ने इस बाबत जिला प्रशासन को भी तुरंत सूचना दी जिसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।
Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा
View this post on Instagram