Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा
Manoj Muntashir Reaction On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। आतंकियों की इस कायराना हरकत पर मनोज मुंतशिर ने गुस्सा जाहिर किया है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों पर हमला किया। हमलों में 26 पर्यटकों की जान चली गई है। इस घटना पर पूरे देश में उबाल है। लोग सरकार से आतंकियों को सबक सिखाए जाने की अपील कर रहे हैं। इस बीच गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने भी पीएम मोदी से अपील की है कि वे कठोर एक्शन लें।
'कितने दिन बचोगे'?
मनोज मुंतशिर ने आतंकी हमलों की निंदा की है। उन्होंने ने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कह रहे हैं, 'मुसलमान हो? अच्छा...कलमा पढ़कर सुनाओ। नहीं आता है? हिंदू हो। बधाई हो कि यह गोलियां आपके किसी अपने को नहीं लगीं। पहलगाम में आपका कोई बेटा या भाई नहीं मारा गया। लेकिन, कितने दिन बचोगे? कश्मीर नहीं जाओगे तो मुर्शिदाबाद में मारे जाओगे। कलकत्ता में मारे जाओगे। गोधरा में मारे जाओगे। दिल्ली और मुजफ्फरनगर में मारे जाओगे'।
ये वीडियो मैं कभी नहीं बनाना चाहता था!#PahalgamTerroristAttack #pahalgamattack pic.twitter.com/wtxsrvKFzk
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) April 23, 2025
'अगर तुम्हारी भुजाएं उतना फड़कतीं तो...'
मुंतशिर ने कहा है, 'अगर तुमने तय ही कर लिया है कि तुम शेर नहीं बकरे हो तो कटने को तैयार रहो। नंबर बस आने ही वाला है। हर हर महादेव बोलकर तुम एक तो हो नहीं सकते। तो अल्लाह हू अकबर बोलकर घुटने ही टेक दो। कलमा वलमा ही सीख लो। जान तो बच जाएगी। सिर तो धड़ से अलग नहीं होगा। बुरा लग रहा है न? उंगलियां मचल रही हैं कमेंट में मुझे गालियां देने के लिए। जितनी ये उंगलियां मचल रही हैं, अगर तुम्हारी भुजाएं उतना फड़कतीं तो 25 निर्दोष हिंदुओं की यूं अकाल मृत्यु नहीं होती'।
Exclusive: पाकिस्तानी हीरो की फिल्म दिखाने से सिनेमाघर मालिकों का इन्कार, फवाद खान की नई फिल्म संकट में
'समस्या ये है कि तुम अब भी नहीं समझोगे'
गीतकार ने आगे कहा है, 'समस्या ये है कि तुम अब भी नहीं समझोगे। मैं कहूंगा कि हिंदू खतरे में है। तुम कहोगे संघी है, आरएसएस वाला है। मैं कहूंगा बटोगे तो कटोगे। तुम कहोगे बीजेपी का चमचा है। मैं कहूंगा औरंगजेब का इस्लाम नहीं चलेगा तुम कहोगे हम तो सेक्युलर हैं। जब तक दरगाह पर चादर न चढ़ा दें हमें चैन ही नहीं आता। ये जो गंगा-जमुनी तहजीब का कार्ड जो जेब में लिए घूमते रहते हो, दिखा देते पहलगाम में। मिल लेते भाईजान से गले। और सुनो ये तो कहना ही मत कि आतंकवाद का कोई मजहब और मुल्क नहीं होता। ये इंस्टाग्राम पर चार लफंगों की रील देखकर लिबरल ज्ञान जागा है न तुम्हारे अंदर मेरी नजर में उसकी वैल्यू दो टके की है'।
पहलगाम हमला: 24 घंटे बाद तीनों खान का रिएक्शन, सलमान बोले- स्वर्ग को नर्क में बदला, शाहरुख-आमिर ने कही ये बात
पीएम से की अपील, कहा- 'बता दीजिए पाकिस्तान को बाप कौन है?'
मनोज मुंतशिर ने पीएम नरेंद्र मोदी से सख्त एक्शन की अपील की है। उन्होंने कहा है, 'प्रधानमंत्री किसी राष्ट्र के लिए पिता स्वरूप होता है। 100 करोड़ हिंदुओं के लिए पिता की जगह आप हैं मोदी जी। आपके बच्चों का खून बहा है। आपके घर की बेटियां विधवा हुई हैं। आपके दरवाजे पर मौत का मातम है। आपकी माओं ने अपनी गोद के फूल खोए हैं। आप लेंगे प्रतिशोध। आपको लेना ही होगा। इस बार मुठभेड़ में चार केंचुए मारकर हमारा प्रतिशोध पूरा नहीं होगा। हमें पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सिर चाहिए। हमारी दिक्कत आतंकवाद नहीं, पाकिस्तान की आर्मी है। एक्टिवेट कीजिए लाइन ऑफ कंट्रोल। घुस जाइए पीओके में। बता दीजिए बाप कौन है?'
Pahalgam Attack: आतंकी हमलों के बाद विवादों में आईं ये फिल्में, पाकिस्तानी कलाकारों समेत गायकों पर भी लगा बैन