Dilip Tahil: जया प्रदा के साथ रेप सीन में आपा खो बैठे थे दिलीप ताहिल? अभिनेता ने वर्षों बाद बताया सारा सच
दिलीप ताहिल से जुड़ी एक खबर कई बार सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दिलीप ताहिल ने जया प्रदा के साथ रेप सीन शूट किया था और तब वह अपना आपा खो बैठे थे। वहीं, अब अभिनेता ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
दिलीप ताहिल बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े किए हैं। इसके अलावा, वह फिल्मों में कॉमेडी सीन्स भी करते नजर आए हैं। सिनेमा को पसंद करने वाले लोग दिलीप ताहिल के काम की अक्सर तारीफ करते नजर आए हैं। लेकिन इन सबके बीच अभिनेता से जुड़ी एक खबर कई बार सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दिलीप ताहिल ने जया प्रदा के साथ रेप सीन शूट किया था और तब वह अपना आपा खो बैठे थे। वहीं, अब अभिनेता ने इस रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है।
दिलीप ताहिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि यह सारी खबरें गलत हैं क्योंकि उन्होंने कभी जया प्रदा के साथ काम ही नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'मैं काफी समय से एक खबर पढ़ रहा हूं, जिसमें लिखा होता है कि मैंने जया प्रदा के साथ एक सीन किया था और उसमें मैं बहक गया था। इसके बाद जया प्रदा ने मुझे थप्पड़ मारा था। कई बार मैं यह खबर पढ़ता रहता हूं। लेकिन मैं साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने जया प्रदा के साथ कभी काम ही नहीं किया। मैं काम करना चाहता हूं। लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिला। हमारे बीच कभी ऐसा सीन शूट ही नहीं हुआ। मुझे इस आर्टिकल को लिखने वालों से शिकायत नहीं है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर ऐसा हुआ है तो मुझे वो सीन जरूर दिखा दे।
Vikram Gokhale: ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाने वाले विक्रम गोखले की हालत नाजुक, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती
इसका आगे दिलीप ताहिल ने कहा कि आज के समय में लोग ऐसी स्थिति पैदा करने लगे हैं जो कभी हुई ही नहीं। दिलीप ताहिल ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना एक वायरल वीडियो भी देखा है, जो काफी फनी है। इसमें अभिनेता जमकर हंसते नजर आए थे। दिलीप ने इस पर कहा कि उन्हें याद नहीं है। शायद डायरेक्टर के कहने पर ऐसा किया होगा।
Janhvi Kapoor: क्या करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने पर जान्हवी कपूर को हुआ नुकसान? बोलीं- मुझे निशाना बनाया
बता दें कि दिलीप ताहिल ने अपने करियर में 100 से ज्यादा हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने खलनायक बनकर दर्शकों का दिल जीता है। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'कयामत से कयामत तक', 'बाजीगर', 'त्रिदेव', 'किशन कन्हैया', 'कहो ना प्यार है', 'डर', 'इश्क', 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी', 'हम हैं राही प्यार के', 'राम लखन' और 'थानेदार' शामिल हैं।