फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'dabangg 2' get 64 crore opening first 3 days

पहले तीन दिन में 'दबंग 2' ने कमाए 64 करोड़

Mon, 24 Dec 2012 11:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Dec 2012 11:29 AM IST
विज्ञापन
'dabangg 2' get 64 crore opening first 3 days

शुक्रवार को रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'दबंग 2' को उम्मीद के अनुरूप ही भव्य ओपनिंग मिली है। शुरुआती तीन दिन में इस फिल्म ने 64 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इस फिल्म को 21 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ओपनिंग मिली। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी कमी आई। दूसरे दिन 'दबंग 2' ने देशभर में करीब 19 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म का ग्राफ एकबार फिर ऊपर उठा। इस फिल्म ने रविवार को 24.5 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन


 इन तीन दिनों में मिलाकर 'दबंग 2' ने 64 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इन तीन दिनों में हुई कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि सलमान खान की इस फिल्म ने अपनी ही पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान की पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' को पहले दिन में लगभग 60 करोड़ की आमदनी हुई थी। 'एक था टाइगर' ने पहले दिन तो 32 करोड़ का कारोबार किया था लेकिन अगले दो दिनों में यह फिल्म 'दबंग 2' की तुलना में फीकी साबित हुई थी।
विज्ञापन


भारत के 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म को छोटे और बड़े शहरों में समान रूप से पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों के अलावा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी खूब देखी जा रही है। 'दबंग 2', 'दबंग' फिल्म का सीक्वेल है। इस फिल्म का निर्देशन अरबाज खान ने किया है। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज और विनोद खन्ना की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed