फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   d day prove salman relation with daud ibrahim

क्या दाऊद के साथ सलमान खान के संबंध हैं?

Sat, 20 Jul 2013 12:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
d day prove salman relation with daud ibrahim

फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं कि सलमान खान के संबंध आतंकी सरगना दाऊद इब्राहिम से है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'डीडे' इसी थ्योरी पर मोहर लगाती है। अभी तक इस बारे में सलमान की ओर से कोई भी खंडन या प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

विज्ञापन


निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'डीडे' इस शुक्रवार रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान से कराची लाने की कहानी है। फिल्म में दाउद इब्राहिम की भूमिका को ऋषि कपूर ने निभाया है।
विज्ञापन


फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के कुछ डायलॉग विवाद को जन्म दे सकते हैं। इन संवादों में सलमान खान के रिश्ते दाउद इब्राहिम से साबित करने की कोशिश की गयी है। एक सीन में जब दाउद इब्राहिम को पाक से खींचकर भारत ले आया जाता है तो दाऊद भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को चेतता हुए कुछ संवाद कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


"दाऊद कहता है कि तुम लोग मेरा क्या बिगाड़ पाओगे। ज्यादा से ज्यादा मेरे ऊपर मुकदमा चलेगा। मैं जेल भेज दिया जाऊंगा। लेकिन मैं जो कराची या दुबई में बैठकर करता हूं वहीं काम आर्थर रोड जेल या तिहाड़ से बैठकर करूंगा।

मुंबई तो मैं पहले भी आना चाहता था। मुंबई मेरी माशूका है। मैं उससे दूर कैसे रह सकता हूं। मेरे यहां भी संबंध हैं। मेरे अपने यहां हैं। मैं चाहूंगा तो बॉलीवुड चला जाऊंगा। वहां अपने सलमान भाई हैं।"

फिल्म में जिस अंदाज से दाऊद इब्राहिम से सलमान खान के साथ संबंध होने की बात कहलायी गयी है वह चीज विवादों को जन्म दे सकती है। हालांकि इस बारे में अभी भी सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

मीडिया पर भी टिप्पणी

मीडिया, खासकर टीवी मीडिया जिस तरह से किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर मीडिया ट्रायल करता है इस फिल्म में दाउद इब्राहिम के मुंह से उस प्रवृत्ति पर भी कमेंट किया गया है। दाऊद कहता है "मेरी गिरफ्तारी के बाद मीडिया में बहस होनी शुरू हो जाएगी।


बड़े-बड़े एक्सपर्ट बैठकर टेलीविजन पर तय करने लगेंगे कि मेरे साथ क्या व्यवहार किया जाए। बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई और जाने कितने ही पत्रकार मेरे में बारे गला फाड़ना शुरू कर देंगे। लेकिन कुछ दिन के बाद सब भूल जाएंगे। फिर सब वैसा का वैसा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed