फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cricketer Hardik Pandya Ex Wife Natasha Stankovic Spotted With Rumored Boyfriend

Natasha: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं, पैपराजी को दिया ये रिएक्शन

Wed, 23 Apr 2025 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

बॉलीवुड में रिश्ते बनते हैं और कुछ वक्त बाद बिखर भी जाते हैं। क्रिकेट हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं। हाल ही में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया।  

विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya Ex Wife Natasha Stankovic Spotted With Rumored Boyfriend
नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम@natasastankovic__

विस्तार

नताशा स्टैनकोविक इन दिनों अपने फिल्म करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सर्बियाई मूल की ये एक्ट्रेस काफी समय से हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। कुछ टीवी रियालिटी शो का भी हिस्सा रही हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या से शादी और डिवोर्स को लेकर भी नताशा खबरों में रहीं। हाल ही में पैपराजी ने नताशा को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा। साथ ही कुछ यूजर्स ने नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को लेकर अजब-गजब रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


पैपराजी को देख एलेक्जेंडर ने दिया ऐसा रिएक्शन
पैपराजी ने नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को जिम के बाहर देखा। दोनों को साथ में फोटो देने के लिए पैपराजी ने कहा। इस पर एलेक्जेंडर ने वी (विक्टरी) का साइन बनाया। इस पर नताशा मुस्कुरा दीं। नताशा बाद में अपनी कार से और एलेक्जेंडर अपनी बाइक से घर वापस गए। नताशा और एलेक्जेंडर अकसर ही सोशल मीडिया पर अपने जिम वर्कआउट की वीडियो भी पोस्ट करते हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Natasa Stankovic: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया नताशा-हार्दिक के बेटे को किस, यूजर्स बोले- मामा है उसका 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यूजर ने किए कमेंट्स 
नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को देखकर सोशल मीडिया यूजर ने भी अजब-गजब रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘वो उसका भाई है।’ एक अन्य यूजर गुस्से में लिखता है, ‘ऐसे लड़की देश को बर्बाद कर रही हैं।’ दरअसल, साल 2024 में नताशा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था लेकिन अक्सर ही एक्ट्रेस को इस मामले में ट्रोल किया जाता है। हार्दिक और नताशा का एक बेटा भी है, जो अब एक्ट्रेस के साथ रहता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rahul Bhatt: राहुल भट्ट ने सौतेली बहन आलिया को बताया 'पानी कम चाय', सगी बहन पूजा भट्ट से की टैलेंट की तुलना

नताशा का करियर फ्रंट 
नताशा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘सत्याग्रह’ ‘एक्शन जैक्सन’ और ‘जीरो’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। साथ ही रियालिटी शो ‘बिग बॉस 8’ और ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आईं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed