फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Natasa Stankovic Rumoured Boyfriend Aleksandar Alex Kisses Hardik Pandya son users reacted

Natasa Stankovic: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया नताशा-हार्दिक के बेटे को किस, यूजर्स बोले- मामा है उसका

Sun, 13 Apr 2025 09:53 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 13 Apr 2025 09:53 AM IST
सार

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह उनकी देखभाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Natasa Stankovic Rumoured Boyfriend Aleksandar Alex Kisses Hardik Pandya son users reacted
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम natasastankovic__

विस्तार

शनिवार को नताशा स्टेनकोविक ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया। इस दौरान नताशा और हार्दिक के बेटे अगस्त्य और एलेक्जेंडर एलेक्स को दर्शकों के बीच में देखा गया। एलेक्जेंडर इस दौरान अगस्त्य की अपने बेटे की तरह देखभाल करते हुए नजर आए। अब यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एलेक्जेंडर और नताशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों ने दावा किया कि वह अभिनेत्री के भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



नेटिजन्स ने क्या कहा?
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मामा है उसका’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह उसका बॉयफ्रेंड नहीं है, भाई है उसका’ एक और ने लिखा, ‘नताशा का भाई और दिशा पटानी का बॉयफ्रेंड।’




यह खबर भी पढ़ें: Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

दिशा के साथ भी जुड़ा नाम
एलेक्जेंडर एलेक्स का नाम पहले दिशा पाटनी के साथ भी जुड़ चुका है। वह दिशा को डेट करने के लिए चर्चा में रह चुके हैं। यह अटकलें तब लगाई गईं थीं, जब उनका कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेक अप हुआ था। पिछले कुछ दिनों से वह नताशा के साथ कई मौंको पर देखे गए हैं। हालांकि, दिशा और नताशा दोनों ने ही उनके साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है।


यह खबर भी पढ़ें: S S Rajamouli: साउथ की इन तीन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे एस एस राजामौली, निर्देशक ने किया खुलासा


प्यार में पड़ने के लिए तैयार नताशा
हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में शादी की। इसी साल दोनों को एक बेटा हुआ। शादी के चार साल बाद 2024 में दोनों अलग हो गए। पिछले महीने नताशा का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने प्यार पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैं आने वाले साल को देखती हूं, मैं निश्चित रूप से नए अनुभवों, अवसरों और शायद प्यार के लिए तैयार हूं। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। जीवन जो भी मेरे सामने लाता है, उसे अपनाना चाहती हूं। मेरा मानना है कि सही समय आने पर सही संबंध स्वाभाविक रूप से बनते हैं। मैं सार्थक रिश्तों को महत्व देती हूं, जो विश्वास और समझ पर आधारित होते हैं।’ नताशा का यह इंटरव्यू जैसे ही वायरल हुआ। अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह एलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed