फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cousin Ranbir will be the first guest of Kareena Kapoor talk show What Women Want watch promo

What Women Want: रणबीर कपूर के 'दाल चावल' वाले बयान पर करीना का सवाल, एक्टर ने हंसते हुए दिया ये जवाब

Mon, 13 Mar 2023 02:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 13 Mar 2023 02:37 PM IST
सार

करीना कपूर अपने चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। इस शो के पहले गेस्ट उनके कजिन रणबीर कपूर होने वाले हैं। प्रोमो सामने आ चुका है और धमाल मचा रहा है। 

विज्ञापन
Cousin Ranbir will be the first guest of Kareena Kapoor talk show What Women Want watch promo
रणबीर कपूर के 'दाल चावल' वाले बयान पर करीना का सवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितारों पर इन दिनों टॉक शो लाने का चस्का चढ़ा हुआ है। करण जौहर, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद अब करीना कपूर खान वापस से अपने टॉक शो 'व्हाट वीमेन वांट' का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। इस नए सीजन के पहले एपिसोड में बेबो के कजिन रणबीर कपूर बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इसी से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। वीडियो में भाई-बहन मस्ती करने के साथ ही अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन


रणबीर कपूर को प्रोमो में पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर की बात करते और उनसे जुड़े कई विषयों पर मजेदार खुलासा करते देखा जा रहा है। प्रोमो में करीना कपूर भाई रणबीर से कहती नजर आ रही हैं, 'मैं पिछले एक साल में हुई सभी बड़ी घटनाओं के बारे में बात करना चाहती हूं।' करीना ने रणबीर से पूछा कि क्या उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का डायपर बदला है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने उसका डायपर बदल दिया है, लेकिन मैं डकार दिलाने में मास्टर हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करीना कपूर खान को प्रोमो में रणबीर कपूर से एक विचार पर प्रतिक्रिया मांगते देखा जा रहा है। करीना कहती हैं, 'महिला अभिनेताओं को पुरुष अभिनेताओं की तुलना में लंबा नहीं होना चाहिए।' इसपर रणबीर ने तुरंत कहा,'तीनों खान इतने लंबे नहीं हैं, और वे सभी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं।'

यह भी पढ़ें : करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' के चौथे सीजन का टीजर लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

करीना कपूर खान बातों ही बातों में भाई रणबीर कपूर की चुटकी लेने से भी नहीं चूकीं। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट के 'दाल-चावल' जैसी होने के बारे में रणबीर की पिछली टिप्पणी का जिक्र करते हुए पूछा कि आपको कब एहसास हुआ कि आप आलिया के साथ घर बसाने के लिए तैयार हैं, इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, 'मैं यह मानना चाहूंगा कि मैं एक अच्छा पति हूं।' बता दें कि यह एपिसोड बुधवार को मिर्ची प्लस ऐप पर और शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed