फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   controversy on 'radha' song

राधा को सेक्सी कहने पर विवाद

Mon, 05 Nov 2012 11:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Nov 2012 11:10 AM IST
विज्ञापन
controversy on 'radha' song
'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' फिल्म के एक गाने को हिंदु धर्म की आस्था को गिराने वाला बताकर इस गीत से जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। मुंबई के मनीष विश्नोई ने अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें लिखा है कि फिल्म में एक गाने में राधा को सेक्सी कहा गया है जिससे हिंदु धर्म से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


यह मुकदमा फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ किया गया है। जिसमें फिल्म के निर्देशक करण जौहर,गौरी खान,धर्मा प्रोडक्शन,श्रेया घोषाल,उदित नारायण,आलिया भट्ट,सिद्धार्थ, मल्होत्रा,वरुण धवन,रिषी कपूर आदि शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 295 ए 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने कहा कि इस गीत को लेकर अनावश्यक रुप से बवाल खड़ा किया जा रहा है और वे अदालती कार्रवाई का सामना करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में किसी की भी धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी कोई बात नहीं है और यह केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह गाना फिल्मी गलियारों में हिट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed