फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   complaint has been filed against Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav in Mumbai

मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप

Fri, 11 Jun 2021 11:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Jun 2021 11:03 AM IST
सार

  • अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है।
  • उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
complaint has been filed against Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav in Mumbai
खेसारी लाल - फोटो : Youtube

विस्तार

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

complaint has been filed against Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav in Mumbai
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। 



11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed