Commando: 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की फिल्मों पर बनेगी वेब सीरीज, इस ओटीटी पर होगी रिलीज
विद्युत जामवाल अभिनीत एक्शन से भरपूर 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इस सुपरिहट मूवी फ्रेंचाइजी कमांडो को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्में अब वेब सीरीज के रूप में ओटीटी पर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता विद्युत जामवाल अभिनीत एक्शन से भरपूर 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इस सुपरिहट मूवी फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों के लिए अब एक अच्छी खबर है। यब अब वेब सीरीज के रूप में ओटीटी पर भी नजर आएगी। कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले फिल्म प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्में अब बिल्कुल अलग अंदाज में ओटीटी पर लॉन्च की जाएंगी। इसे डिज्नी प्लस हॉटर स्टार पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सीरीज के रूप में तब्दील होने वाली यह पहली फ्रेंचाइजी होगी और यह भारत में नया ट्रेंड सेट करेगी।
फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में हुई हैं रिलीज
आपको बता दें कि कमांडो फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दूसरा पार्ट यानी 'कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल' वर्ष 2017 में रिलीज हुआ। फिर वर्ष 2019 में इसका तीसरा पार्ट 'कमांडो 3' रिलीज हुआ। फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में अभिनेता विद्युत जामवाल जबरदस्त अंदाज में नजर आए। अब इस फ्रेंचाइजी की ओटीटी सीरीज की खबर दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाली है।
नया चेहरा आएगा नजर
बता दें कि निर्माता विपुल अमृतलाल शाह फ्रेंचाइजी के ओटीटी शो के लिए एक किसी नए चेहरे की तलाश में है। विपुल अमृतलाल शाह का डिज्नी के साथ यह तीसरा करार है। इसे लेकर विपुल शाह का कहना है कि 'कमांडो' जैसी एक्शन फ्रेंचाइजी को ओटीटी की दुनिया में आगे बढ़ाना बेहद खुशी की बात है। यह फ्रेंचाइजी बहुत खास रही है। इसके हमने इससे विद्युत जामवाल को लॉन्च किया। यह सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाइजी में शुमार हो चुकी है।अब इसके साथ ओटीटी की दुनिया में एक नया प्रयोग होने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। हालांकि, कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्मों में जहां विद्युत जामवाल हैं, वहीं ओटीटी में कोई नया चेहरा होगा। शाह ने यह भी कहा कि एक्शन शैली को भारत में ओटीटी पर बहुत ज्यादा एक्स्प्लोर नहीं किया गया है, इसलिए यह ओटीटी के लिए एक नई चीज होगी। उन्होंने कहा, 'मैं 'ह्यूमन' और 'सनक' के बाद हॉटस्टार के साथ हाथ मिलाकर बेहद खुश हूं।'
वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्नी स्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी ने कहा, 'कमांडो एक एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी है। हमें यह एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अब यह फ्रेंचाइजी एक ओटीटी सीरीज के रूप में आने वाली है। हमें विपुल शाह के साथ काम करते हुए खुशी हो रही है।