फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   comedy night of kapil will close

बंद होगा कपिल का कॉमेडी शो? 5 बड़े कारण

Sat, 01 Mar 2014 10:38 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
comedy night of kapil will close

कपिल शर्मा टीवी से फिल्मस्टार बनने की जल्दी में नजर आ रहे हैं। यशराज फिल्म्स के साथ उनका फिल्मी कैरियर शुरू होने की खबरें तो बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं, लेकिन अब टीवी पर उनके दीवाने दर्शकों के लिए बुरी खबर आ रही है।

विज्ञापन


छोटे पर्दे पर इन दिनों सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जल्द ही बंद भी हो सकता है। सूत्रों की मानें को कपिल ने अपनी पहली फिल्म ‘बैंक चोर’ पर काम शुरू कर दिया है और ज्यादा से ज्यादा वक्त फिल्म को देने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सबसे पहली मार उनके ही शो पर पड़ी है। उल्लेखनीय है कि कपिल इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें फिल्मों में एंट्री फायदे का सौदा नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन होगा प्रसारित

comedy night of kapil will close

खुद कपिल कह चुके हैं कि वह टीवी पर काम कम करने जा रहे हैं और उनका शो आने वाले महीनों में हफ्ते में केवल एक ही दिन प्रसारित होगा। जबकि अभी वह दो दिन आता है। लेकिन सूत्र दावा कर रहे हैं कि फिल्मी व्यस्तताओं के चलते कपिल ने शो को बंद करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के सामने कपिल ने यह बात कही है कि वह पूरा समय अब फिल्मों को देना चाहते हैं। अप्रैल में कपिल की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। वैसे कपिल का शो प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स के अधिकारी उन्हें मनाने में लगे हैं कि किसी भी तरह कम से कम एक दिन जरूर शो के लिए निकालें।

समेटने की जल्दाबाजी क्यों?

comedy night of kapil will close

सवाल यह है कि कपिल को टीवी से अपना काम समेटने की जल्दबाजी क्यों है? सूत्रों का कहना है कि यशराज फिल्म्स ने कपिल को एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों के लिए साइन किया है।

यही कारण है कि आने वाले महीनों में कपिल को ये फिल्में पूरी करनी होगी और उनके पास सचमुच इतना वक्त नहीं होगा कि टीवी के लिए कुछ सोच सकें। ऐसे में पूरी तरह से उन्हें भी दोष नहीं दिया जा सकता। फिर उन्हें यह भी विश्वास है कि जिस तरह से दर्शकों ने उन्हें टीवी पर प्यार दिया, वे उनकी फिल्मों को भी देखने आएंगे।

फिल्म की चाहत

comedy night of kapil will close

कपिल का कहना है, ‘मैं चाहता हूं कि अपनी कॉमेडी नाइट्स वाली छवि के साथ ही फिल्म के पर्दे पर दिखाई दूं और दर्शकों को खूब हंसाऊं।’ उन्होंने बताया कि यशराज फिल्म्स की तरफ से ही उनके पास ‘बैंक चोर’ का प्रस्ताव आया था। फिल्म के निर्देशक का नाम है, बंपी।

असल में यह तीन ऐसे युवकों की कहानी है जो बैंक में डाका डालने की योजना बनाते हैं, लेकिन अपनी मूर्खता के कारण वह तारीख चुन लेते हैं जिस दिन बैंक खुला होता है। चोरी की खबर जब पुलिस को होती है तो तीनों फंस जाते हैं। मौके पर कैसे उनकी पुलिस, उद्योगपतियों और भ्रष्ट नेताओं से भी उनकी मुठभेड़ होती है, यह कॉमिक ढंग से फिल्म में दिखाया गया है।

नया लुक आया सामने

comedy night of kapil will close

सोशल मीडिया में बीते दिनों कपिल का फिल्मी लुक भी सामने आया है, जिसमें वह गांव के युवक की तरह दिख रहे हैं, जिसने चेहरे पर मूंछें रखी हैं। कपिल ने मीडिया से कहा है कि हफ्ते में दो एपिसोड बनाने के लिए करीब 70 मिनट का ऐसा मसाला होना चाहिए जो देखने वालों को लगातार हंसा सके... और यह कोई आसान काम नहीं है।

शो में हर 10 सेकेंड में ऐसा जुमला उछलता है कि देखने वाले को हंसी आ जाती है। सूत्रों के मुताबिक चैनल के अधिकारियों से कपिल ने कहा कि वह अगर कुछ हफ्तों के लिए अपना शो हफ्ते में एक बार चला भी लें तो लंबे समय तक ऐसा नहीं कर सकेंगे। अतः तय है कि ऐसे में जल्द चैनल को कपिल की जगह किसी और शो की तैयारी करनी पड़ेगी। कपिल का शो ऑफ-एयर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed