फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Comedian Sunil Grover shared his first post after heart surgery informed his health

Sunil Grover Health Update: हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने किया पहला पोस्ट, बताई कैसी है तबीयत

Thu, 10 Feb 2022 09:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले ही सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी और अब कॉमेडियन ने एक ट्वीट कर फैंस को अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन
Comedian Sunil Grover shared his first post after heart surgery informed his health
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। अभिनेता मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से भर्ती थे। लेकिन अब सुनील ग्रोवर खतरे से पूरी तरह बाहर हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। वहीं, घर आने के बाद सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है। इस पोस्ट में सुनील ग्रोवर ने बताया है कि वह अब पहले से ठीक हैं। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है।  

विज्ञापन

Comedian Sunil Grover shared his first post after heart surgery informed his health
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर ने कही ये बात
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना। ठोको ताली।’ इस ट्वीट के साथ कॉमेडियन ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। हर कोई अभिनेता के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआ मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Comedian Sunil Grover shared his first post after heart surgery informed his health
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर को थी ये समस्या
सूत्रों की मानें तो सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ने पहले अपनी सीरिज की शूटिंग निपटाई और उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के वह ट्रीटमेंट के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन

Comedian Sunil Grover shared his first post after heart surgery informed his health
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

'तांडव' में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। तांडव में सुनील का एक अलग पहलू देखने को मिला। उनकी काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed