फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   City Of Dreams 3 Atul Kulkarni and Sachin Pilgaonkar reveals the story Inspired By Maharashtra Politics

City Of Dreams 3: महाराष्ट्र के सत्ता परिवर्तन को दिखाएगी 'सिटी ऑफ ड्रीम्स 3'? अतुल कुलकर्णी ने किया खुलासा

Fri, 26 May 2023 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 May 2023 12:44 PM IST
सार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन का एलान पहले ही कर दिया था।  इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए थे। अब इसका तीसरा सीजन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन
City Of Dreams 3 Atul Kulkarni and Sachin Pilgaonkar reveals the story Inspired By Maharashtra Politics
सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन का एलान पहले ही कर दिया था।  इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए थे। अब इसका तीसरा सीजन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब मेकर्स इसका तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। फैंस भी अगले पार्ट को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब इस सीरीज के कुछ किरदारों ने अगले पार्ट की कहानी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' की कहानी को लेकर किया खुलासा
 पिछले दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की गई है। पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'गायकवाड़ का रिश्ता महाराष्ट्र के साथ अभी खत्म नहीं हुआ है! आप भी तो यही चाहते थे। हॉटस्टार स्पेशल 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है।' 

Auhaam Review: ‘क्राइम पेट्रोल’ का बिग स्क्रीन संस्करण बनी ‘औहाम’, सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हुए सत्ता बदलाव पर आधारित है कहानी
अब हाल ही में, इस वेब सीरीज के दो किरदारों ने एक इंटरव्यू में अगले सीजन की कहानी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में सचिन पिलगांवकर  और अतुल कुलकर्णी से पूछा गया कि क्या अगले सीजन में महाराष्ट्र में हुए सत्ता बदलाव को दिखाया जाएगा। इस पर दोनों अभिनेता कहते हैं, ‘हमने एक या डेढ़ साल पहले यह सीरीज शूट करना शुरू किया था और इस शूटिंग से एक साल पहले यह कहानी लिखी गई थीष इसलिए मुझे हमेशा यह डर लगा रहा, पिछले कुछ दिनों से कि कई हमारे राइटरस का क्रेडिट छीन न जाए। लोगों को यह न लगे कि आपने जो हो रहा है, वहां से उठा लिया, लेकिन हुआ उल्टा है, इस पॉलिटिक्स ने हमसे प्रेरणा ली है।’

Jackie Shroff: अनिल कपूर पब्लिक में क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ के पैर? जग्गू दादा ने बताई चौंकाने वाली वजह

विज्ञापन

यह किरदार आएंगे नजर
 सचिन पिलगांवकर ने अतुल की बात को सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा लेकिन जिंदगी इत्तेफाक से हैं। कल भी इत्तेफाक थी और आज भी इत्तेफाक है। बता दें कि इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह जैसे सितारे अहम रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed