फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff reveals why Anil Kapoor always touches his feet in public said So people think I am older one

Jackie Shroff: अनिल कपूर पब्लिक में क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ के पैर? जग्गू दादा ने बताई चौंकाने वाली वजह

Fri, 26 May 2023 12:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 May 2023 12:14 PM IST
सार

जैकी श्रॉफ ने कहा कि उन्हें फिल्मों में अनिल कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाने में कोई समस्या नहीं है, भले ही वह उनसे उम्र में छोटे हैं। 

विज्ञापन
Jackie Shroff reveals why Anil Kapoor always touches his feet in public said So people think I am older one
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी फिल्मों में हिट मानी जाती है। कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम कर फैंस का दिल जीता। दोनों के बीच फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भाइयों वाला प्यार देखने को मिलता है। कई फिल्मों में जैकी ने अनिल के बड़े भाई की भूमिका निभाई है, जबकि वह उनसे उम्र में छोटे हैं। अब उन्होंने अनिल कपूर के व्यक्तित्व के बारे में बात की है।

विज्ञापन

Jackie Shroff reveals why Anil Kapoor always touches his feet in public said So people think I am older one
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने कहा कि उन्हें फिल्मों में अनिल कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाने में कोई समस्या नहीं है, भले ही वह उन दोनों में से छोटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी लीड भूमिका निभाने के बारे में उन्हें कोई अहम समस्या नहीं है, क्योंकि वह अपने पूरे करियर में यही करते रहे हैं। जैकी ने 'राम लखन', 'त्रिमूर्ति', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'परिंदा' जैसी फिल्मों में अनिल के बड़े भाई की भूमिका निभाई है।

Kangana Ranaut: 'जैसे किसी पब या नाइटक्लब में...', मंदिर परिसर में शॉर्ट ड्रेस पहनने वालों को कंगना की लताड़


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff reveals why Anil Kapoor always touches his feet in public said So people think I am older one
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने लहरें डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी छोटे होते हुए बड़े भाई का किरदार निभाने के लिए बुरा नहीं माना। उन्होंने कहा, "मैं शायद डबल-बोनड हूं और वह थोड़ा पतला है। मैं एक हाथी हूं, मैं भारी हूं, यही वजह है कि मैं हमेशा बड़े भाई के रूप में सामने आता हूं। साथ ही मजाकिया अंदाज में जैकी ने कहा कि अगर, वह कभी मुझसे मिलते हैं तो मेरे पैर जरूर छूते हैं ताकि लोग भी सोचें कि मैं बड़ा हूं।

The Diary of West Bengal: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को जारी हुआ नोटिस, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप


 
विज्ञापन

Jackie Shroff reveals why Anil Kapoor always touches his feet in public said So people think I am older one
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल के साथ अपने रिश्ते और मुलाकातों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि हमारे पास एक समीकरण है। हमें हर दिन मिलने और घूमने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब हम मिलते हैं तो हम उस समय में वापस चले जाते हैं, जब हम पहली बार मिले थे, जब वह अपनी प्रेमिका, अब जो उनकी पत्नी हैं, उनसे मिलने के लिए नेपेन सी रोड आया था। उन्होंने कहा, 'जग्गू, मैं तुम्हारी तरह तैयार होना चाहता हूं।' हमने थोड़ी बात की। मुझे वह समय याद है, लेकिन जब हम मिलते हैं, यह आग है। हम दोनों भाई आग हैं।'

Bhumi Pednekar: एक्ट्रेस के लिए तय नियम नहीं मानतीं भूमि? फिल्मों के चयन में इस बात का रखती हैं ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed