फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Auhaam Review in Hindi Varun Suri Divya Malik Hriday Singh Movie Directed by Ankit Hans

Auhaam Review: ‘क्राइम पेट्रोल’ का बिग स्क्रीन संस्करण बनी ‘औहाम’, सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना बड़ी चुनौती

Fri, 26 May 2023 12:16 PM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Fri, 26 May 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Auhaam Review in Hindi Varun Suri Divya Malik Hriday Singh Movie Directed by Ankit Hans
औहाम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
औहाम
कलाकार
हृदय सिंह , दिव्या मलिक , वरुण सूरी , पुष्पिंदर सिंह और अमित बालाजी आदि
लेखक
महेश कुमार और हृदय सिंह
निर्देशक
अंकित हंस
निर्माता
ऋचा गुप्ता
रिलीज:
26 मई 2023
रेटिंग
1.5/5

क्राइम शो देखने वालों का अपना बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है। सोनी चैनल पर जब क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' शुरू हुआ तो इस शो की लोकप्रियता को देखते हुए सभी चैनल्स ने क्राइम शो शुरू कर दिए। फिल्म 'औहाम' भी इसी रंगत की एक कहानी है लेकिन सबसे पहले जानना जरूरी है कि 'औहाम' का मतलब क्या होता है? 'औहाम' का मतलब है भ्रम पैदा करना। जिस तरह से फिल्म 'दृश्यम' और इसकी सीक्वल में अजय देवगन और पुलिस के बीच खेल चलता रहता है, ठीक उसी तरह की कहानी है फिल्म 'औहाम' की।

विज्ञापन

Auhaam Review in Hindi Varun Suri Divya Malik Hriday Singh Movie Directed by Ankit Hans
औहाम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'औहाम' की कहानी की शुरुआत शिवा और रिया नाम के ऐसे कपल से होती है जो एक दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं। उनके भागने और शादी करने में शिवा का दोस्त मदद करता है। शादी के कुछ साल बाद शिवा की पत्नी अचानक कहीं गायब हो जाती है। शिवा पुलिस के पास पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने जाता है और फिर यहीं से क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर पुलिस की छानबीन शुरू होती है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चलता है कि जिस दिन शिवा की पत्नी गायब हुई थी उसी दिन से शिवा का दोस्त भी गायब है। पुलिस उसके दोस्त पर भी शक करती है लेकिन शिवा को यकीन नहीं कि उसका दोस्त ऐसा भी कर सकता। कहानी में एक एंगल अगड़ी और पिछड़ी जाति का भी डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auhaam Review in Hindi Varun Suri Divya Malik Hriday Singh Movie Directed by Ankit Hans
औहाम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे तो इन दिनों और पहले भी बनती रही फिल्मों में उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि दागदार ही दिखाई जाती रही है। लेकिन, फिल्म 'औहाम' में सूबे की पुलिस की अच्छी छवि दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की खासियत ये है कि ये धीरे धीरे अपने पत्ते खोलते आगे बढ़ती है। फिल्म के निर्देशक अंकित हंस ने इस बात का ध्यान रखने की कोशिश की है कि फिल्म का सस्पेंस आखिर तक बरकरार है। फिल्म का सबसे कमजोर पहलू ये है कि ये फिल्म गिनती के सिनेमाघरों तक पहुंच सकी है और इसे देखने सिनेमाघरों तक आने का दर्शकों के सामने कोई आकर्षण भी नहीं है।

विज्ञापन

Auhaam Review in Hindi Varun Suri Divya Malik Hriday Singh Movie Directed by Ankit Hans
औहाम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'औहाम' में शिवा की भूमिका हृदय सिंह ने निभाई है। उनकी पत्नी का रिया का किरदार दिव्या मलिक और पुलिस ऑफिसर की भूमिका वरुण सूरी ने निभाई है। पूरी फिल्म की कहानी इन्हीं तीन किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। शिवा और रिया की बेटी बनी जनेशा सूरी में संभावनाएं दिखती हैं। फिल्म का संगीत कमजोर है। सिनेमैटोग्राफी और संपादन में भी ऐसा कुछ खास नहीं है जो दर्शकों पर असर छोड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed