फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chunky Panday Says Shatrughan Sinha Advise Him Not To be Punctual

Chunky Panday: चंकी को इस एक्टर ने दी समय का पाबंद ना बनने की सलाह, अभिनेता खुद अपनी लेट-लतीफी के लिए मशहूर

Thu, 22 May 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 May 2025 05:23 PM IST
सार

चंकी पांडे को बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करते हुए एक लंबा वक्त हो गया है। करियर की शुरुआत में ही चंकी को एक सीनियर एक्टर से समय पर कहीं भी ना पहुंचने की सलाह मिली। इस सलाह को चंकी अमल में भी लाते हैं। जानिए, कौन है, वो सीनियर एक्टर।

विज्ञापन
Chunky Panday Says Shatrughan Sinha Advise Him Not To be Punctual
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@chunkypanday

विस्तार

चंकी पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ी बातें साझा की हैं। इस बातचीत में एक्टर ने बताया कि एक सीनियर एक्टर ने उनसे कहा था कि कभी भी किसी जगह पर समय पर मत जाना, इससे कोई तुम्हारी कद्र नहीं करेगा। जिस एक्टर ने चंकी पांडे को यह सलाह दी, वह खुद भी अपनी लेट-लतीफी के लिए मशहूर हैं। 

विज्ञापन

कौन है सलाह देना वाला एक्टर 
हाल ही में रेडियो नशा नाम के यूट्यूब चैनल से चंकी पांडे ने एक लंबी बातचीत की। इस बातचीत में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का जिक्र किया है। चंकी पांडे कहते हैं, ‘शत्रु जी ने मुझे एक बहुत अच्छी बात बताई, जिसको मैं आज भी अमल में लाता हूं। उन्होंने मुझेस कहा था- ‘बेटा, तुम जो भी करो, कभी भी समय पर कहीं मत पहुंच जाना। अगर तुम वक्त के पाबंद हो गए तो कोई तुम्हारी कद्र नहीं करेगा। अगर तुम किसी तरह जल्दी पहुंच भी जाओ तो 15 मिनट कार में ही बैठे रहो। लोगों को इंतजार करवाओ।’ 

विज्ञापन

चंकी पांडे आगे कहते हैं, ‘यह पुराने जमाने का तरीका था, लोग बेसब्री से किसी स्टार का इंतजार करते थे। एक बार जब स्टार आ जाता है तो फिर सारा एक्साइटमेंट खत्म हो जाता है।’ बताते चलें कि अपनी पहली फिल्म ‘आग ही आग’ में चंकी पांडे को शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम करने का मौका मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: The Royals: 'द रॉयल्स' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साक्षी तंवर का चंकी पांडे ने चूमा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

शत्रुघ्न सिन्हा की लेट-लतीफी है मशहूर 
शत्रुघ्न सिन्हा खुद शूटिंग पर देर से आने के लिए मशहूर रहे हैं। अभिनेता के कई को-एक्टर्स इस बारे में बात कर चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में एक बार पूनम ढिल्लों ने भी इस बारे में बात की थी। वह कहती हैं, ‘शत्रु जी के साथ मैंने पांच या छह फिल्में की हैं, मुझे लगता है कि मैंने उनका इंतजार करते हुए अपनी आधी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह सुबह 9 बजे के शूट के लिए शाम 4 बजे सेट पर आते थे।’ 

चंकी पांडे का करियर फ्रंट 
चंकी पांडे के मौजूदा करियर फ्रंट की बात करें तो वह कुछ समय पहले एक वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ में विलेन का रोल निभाते नजर आए थे। जल्द ही वह ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी करेंगे, इस फिल्म में वह आखिरी पास्ता नाम का किरदार करते हैं, इस किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed