The Royals: 'द रॉयल्स' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साक्षी तंवर का चंकी पांडे ने चूमा हाथ, वीडियो हुआ वायरल
Chunky Panday Kisses Sakshi Tanwar: मुंबई में 'द रॉयल्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में चंकी पांडे ने शानदार एंट्री की। उन्होंने काले ब्लेजर में संगीत पर नाचते हुए साक्षी तंवर के हाथ चूमा। अब यह वीडियो फैंस के बीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर ने भी इस इवेंट में स्टेज पर शानदार डांस किया। 'द रॉयल्स' में ईशान एक पोलो खेलने वाले राजकुमार अविराज सिंह और भूमि एक महत्वाकांक्षी सीईओ सोफिया की भूमिका में हैं। कहानी में दोनों मिलकर एक पुरानी हवेली को शानदार B&B में बदलते हैं, जिससे रोमांस, हास्य और ड्रामा भरा तूफान खड़ा होता है। वहीं इवेंट के दौरान सीरीज के प्रमोशन के लिए चंकी और साक्षी ने छोटा एक्ट किया, जिसमें चंकी, साक्षी के हाथ के चूमते हैं।
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, ईशान ने कहा, “यह शो मजेदार, रोमांटिक और शानदार है। अविराज का किरदार निराशाजनक लेकिन आकर्षक है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।”
प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित 'द रॉयल्स' 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने बनाया है।
यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पिता, बोले- कौन एनिमल, कौन कपूर? मुझे परवाह नहीं