हर तरफ इस वक्त क्रिसमस की रौनक है। बॉलीवुड में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। अभिनेता उत्कर्ष शर्मा क्रिसमस से एक दिन पहले यानी आज मंगलवार को अपनी टीम और फैंस के साथ सेलिब्रेट करते दिखे। उन्होंने आज का आयोजन खासतौर से मीडिया के लिए रखा। उन्होंने क्रिमसस के मौके पर लंच रखा। लंच गेट-टुगेदर में अभिनेता के पिता व निर्देशक अनिल शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उत्कर्ष ने अपनी फिल्म पर भी बात की।
Utkarsh Sharma: उत्कर्ष शर्मा ने क्रिसमस पर टीम के साथ किया लंच, फिल्म 'वनवास' को लेकर कही ये बात
Utkarsh Sharma: अभिनेता उत्कर्ष शर्मा इन दिनों फिल्म 'वनवास' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वे क्रिसमस के मौके पर फैंस और मीडिया के साथ लंच करते नजर आए।
पैपराजी से बोले- 'फोटो मत लो'
क्रिसमस से एक दिन पहले उत्कर्ष शर्मा पूरी टीम के साथ लजीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान पैपराजी भी मौजूद रहे। उनका फोकस जैसे ही उत्कर्ष की थाली पर गया तो उत्कर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जूम करके मत लो, ऐसा लगेगा कि शादी का वीडियो डाल रहे हैं'।
Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष
भारतीय संस्कृति को परदे पर दिखाना हमारा फर्ज
निर्देशक अनिल शर्मा भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान पैपराजी की डिमांड पर उन्होंने उत्कर्ष के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। अपनी फिल्म 'वनवास' पर बात करते हुए उत्कर्ष ने कहा, 'मुझे खुशी है कि फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक काफी भावुक हैं। वे इस बात से खुश हैं कि काफी वक्त बाद एक फैमिली फिल्म आई है'। आगे बोले, 'हम मानते हैं कि पब्लिक जब हमें 'गदर' जैसी हिट देती है तो यह हमारा फर्ज है कि भारतीय संस्कृति और धर्म को परदे पर दिखाएं'।
'खुद को कोई सेलेब नहीं मानता'
आज का फंक्शन खासतौर से मीडिया के लिए रखा गया। इस दौरान उत्कर्ष ने कहा, 'मीडिया वाले और हम सब सहकर्मी हैं। हम सब एक-दूसरे पर डिपेंड हैं। गदर के समय इतना प्यार दिया मीडिया ने, तब इतनी मुलाकात नहीं हो पाई। अब जब नए साल का मौका भी है तो सबको बुलाया, जिससे सभी से पर्सनली मिल सकूं और जान सकूं'। उत्कर्ष से जब पूछा गया कि पिता के साथ काम करने के दौरान कैसा अनुभव रहा? उत्कर्ष ने कहा,' मुझ पर पापा ने कभी कोई प्रेशर नहीं डाला। उन्हें मेरे हिसाब से आगे बढ़ने दिया कि मैं क्या करना चाहता हूं। उन्होंने हमेशा यही कहा कि इंसान अच्छे बनो। उनकी कोशिश यही रहती है कि मैं समाज के लिए कुछ कर सकूं'।
क्या है 2025 की प्लानिंग?
इस साल मुझे बहुत समय मिला, कई कहानियां पढ़ने और एक्सप्लोर करने का। 2025 में मुझे पता है कि मैं क्या काम करना है। किस डायरेक्शन में करना है। अच्छे विषय आए हैं मेरे पास। मैं आप सभी को और दर्शकों को शुक्रिया कहना चाहूंगा। सभी को नए साल की बधाई। देश और समाज को बेहतर बनाने की कोशिश करें।