फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   choreographer and director remo-dsouza-to-debut-as-actor-in-a-children-movie

इस फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगे रेमो डिसूजा

Thu, 22 Jun 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
choreographer and director remo-dsouza-to-debut-as-actor-in-a-children-movie
रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्शन के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वो बच्चों पर बनने वाली फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे और उन्हें लगता है ये उनके करियर के लिए सही फिल्म होगी।
विज्ञापन


रेमो ने बताया, 'मुझे पहले भी फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं लेकिन मुझे कभी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उनमें से ऐसी कोई भी फिल्म नहीं थी जो मुझे अच्छी लगी हो और मैंने उसमें काम करने का सोचा हो।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वो एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाएंगे। वो हमेशा ही कोरियोग्राफी और फिल्म मेकिंग पर ही ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर डांस करने और फिल्में बनाने का जुनून है और एक्टिंग मेरे लिए आसान नहीं है। मैंने ये उन लोगों को भी बोला है जो मेरे पास फिल्मों के ऑफर लेकर आए लेकिन वो फिर भी मुझे चाहते थे। इसलिए मैं इस बार एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं ये सिर्फ बच्चों के लिए कर रहा हूं। फिल्म में बहुत सारे बच्चे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रेमो डायरेक्टर के तौर पर एबीसीडी और एबीसीडी2 जैसी फिल्में बना चुके हैं और अब वो सलमान खान के साथ फिल्म बनाएंगे जो पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed