पंजाब में सुपरहिट स्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ न सिर्फ पंजाब बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज के रिटायर कर्मचारी हैं और मां हाउसवाइफ हैं, बावजूद इसके आज दिलजीत पंजाब के ओहदेदार स्टारों में से एक बन चुके हैं।
कभी घर में खाने को नहीं होती थी रोटी, आज बना इतना बड़ा सुपरस्टार कि खरीद लिया प्राइवेट जेट
बचपन में दिलजीत अपने पिता के साथ गुरुद्वारे जाते तो वहां अपनी सुरमई आवाज में कीर्तन किया करते थे। तब भी लोग उन्हें पसंद करने लगे थे। दिलजीत अब कफी पॉपुलर हो गाए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने एक प्राइवेट जेट खरीद लिया है। जिसकी फोटो दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
New Beginning Starts With Private Jet 🛩 pic.twitter.com/xXC6fmpzAl
पंजाबी फिल्मों में सफलता के झंडे गाडऩे के बाद दिलजीत शाहिद के साथ 'उड़ता पंजाब' में दिखे। प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने इस बात को स्वीकारा था कि अगर उन्हें ये रोल (पुलिस कॉप) मिला है तो सिर्फ और सिर्फ उनकी पगड़ी की वजह से और वो इस बात पर गर्व महसूस करते हैं। दिलजीत के इस लुक के सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि हर जगह लोग दीवाने हैं।
अगर खबरों की मानें तो दिलजीत शादीशुदा हैं लेकिन इस बारे में उन्होंने कभी खुद से कोई खुलासा नहीं किया है। यहां तक कि ये खबरें भी थी कि दिलजीत और उनकी पत्नी के बीच लड़ाई चल रही है जिस पर दिलजीत ने कहा था, 'अफवाह अच्छी है। मेरे पास खबरों में बने रहने के लिए पैसे तो नहीं हैं इसलिए मैं खुश हूं कि ये खबरें आ रही हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बोलता हूं लेकिन मैं ये भी सहन नहीं करुंगा कि कोई मेरे परिवार के बारे में कुछ भी बोलता रहे।'
उनकी शादी को लेकर ये अफवाह तक उड़ चुकी है कि दिलजीत ने एक कैनेडियन लड़की से शादी की है और उनका एक बेटा भी है।
दिलजीत एक सिंगर के तौर पर तो उभरे ही लेकिन फिल्मों से भी वो पीछे नहीं रहे। 2011 में उन्होंने 'द लॉयन ऑफ पंजाब' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन ये फिल्म कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। बावजूद इसके, इस फिल्म का गाना 'लख 28 कुड़ी दा' काफी फेमस हुआ था। ये गाना 'द ऑफिशियल एशियन डाउनलोड चार्ट' पर नंबर वन रहा था। इसके बाद हर जगह दिलजीत की वाहवाही होने लगी।