{"_id":"1149a08c-775e-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"chitrangada-singh-to-get-divorce-due-to-sudhir-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सुधीर मिश्रा हैं चित्रांगदा के तलाक की वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सुधीर मिश्रा हैं चित्रांगदा के तलाक की वजह?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा के बीच मनमुटाव की खबरें आती रही हैं। यह खबर भी आयी कि फिल्मों में कॅरियर के लिए चित्रांगदा अब ज्योति रंधावा से अलग रहने लगी हैं। उनके तलाक की खबरें भी लगातार बनी हुई हैं। लोग इस तलाक की वजहें टटोलने में लग गए हैं।
विज्ञापन
चित्रांगदा ने हालांकि इन खबरों को अफवाह बताया है, पर सूत्रों के अनुसार कहीं न कहीं कुछ सच है। इन दिनों एक और बात बॉलीवुड गलियरों में फैलने लगी है कि कहीं सुधीर मिश्र की वजह से तो चित्रांगदा का निजी जीवन प्रभावित नहीं हो रहा है। निर्देशक सुधीर मिश्र ही चित्रांगदा को लाइम लाइट में लेकर आए हैं। अपने कॅरियर की ज्यादातर फिल्में चित्रांगदा ने सुधीर मिश्र के साथ की हैं। तो लोग यह अर्थ निकालने लगे हैं कि कहीं सुधीर मिश्र से नजदीकी तो तलाक जैसी अफवाहों की वजह तो नहीं।
विज्ञापन
चित्रांगदा सिंह ने कहा है कि उनके और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा के बीच में सब कुछ बढ़िया है। चूंकि उनका काम दिल्ली में है इसलिए वो दिल्ली में और मेरा काम मुंबई में है, तो मैं मुम्बई में रहती हूं। मैं अपने पति और अपने पांच साल के बेटे के साथ बहुत खुश हूं। हमारे बीच में सब कुछ बहुत अच्छा है। मैं इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देती। अब सच क्या है यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन