फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chitrangada appraises sudhir mishra

सुधीर ने बनाया मुझे अभिनेत्री : चित्रांगदा

Sat, 29 Dec 2012 12:32 PM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Sat, 29 Dec 2012 12:32 PM IST
विज्ञापन
chitrangada appraises sudhir mishra

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इन दिनों निर्माता सुधीर मिश्रा की तारीफ करते नहीं थकतीं। हाल में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने माना कि वह सुधीर की वजह से ही अभिनेत्री बन पाई हैं। वह सुधीर की शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हें अभिनय का मौका दिया। चित्रांगदा सबसे पहले सुधीर की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में नजर आई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, "सुधीर ने मुझे अभिनेत्री बनाया है। मैं उनकी एहसानमंद हूं। वह काफी पढ़े लिखे हैं, उनके पास मनोचिकित्सक की डिग्री है। वह लोगों को समझते हैं और उनका निर्देशन का तरीका कमाल का है।"
विज्ञापन


चित्रांगदा सुधीर की अगली फिल्म 'इन्कार' में तीन अलग रूपों में नजर आएंगी। 'इन्कार' कार्यस्थलों में होने वाले यौन उत्पीड़न पर आधारित फिल्म है। चित्रांगदा ने कहा कि यदि कहानी मजबूत हो तो उन्हें 'ए' सर्टिफिकेट श्रेणी की फिल्मों से परहेज नहीं है। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 18 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed