{"_id":"d83862e8fa13e6bc172b55e20a2beb36","slug":"chitragnda-singh-vivek-oberoy-charcha-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: चित्रांगदा की शादी का मीडिया कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: चित्रांगदा की शादी का मीडिया कनेक्शन
अमर उजाला मुंबई
Updated Mon, 18 Nov 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चित्रांगदा सिंह की शादी टूटने और उसमें दोषी ठहराए जा रहे लोगों की बड़ी चर्चा है।
विज्ञापन
*गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ शादी टूटने की खबरों के बीच अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने मीडिया के लोगों से साफ कह दिया है कि वे पर्सनल सवाल न पूछें। वैसे चित्रांगदा मानती हैं कि उनके प्रशंसकों को निजी जिंदगी की खबर रखने का हक है, लेकिन उन्हें मीडिया से शिकायत है कि वह बातों को तोड़-मरोड़ कर लिखता है। वाकई चित्रांदगा की मजबूरी बड़ी मासूमियत भरी है।
*कामयाबी अक्सर व्यक्ति के फुर्सत के पल छीन लेती है। पहले ‘ग्रैंड मस्ती’ के सौ करोड़ और अब ‘कृष-3’ के दो सौ करोड़। विवेक ओबेराय दोनों फिल्मों का अहम हिस्सा है। इन फिल्मों के आने से पहले विवेक मीडिया में घूम-घूम कह रहे थे कि इनके रिलीज होते ही परिवार के साथ छुट्टियों पर विदेश निकल जाऊंगा। ‘कृष-3’ की सफलता के बाद उसके प्रमोशन अभी तक जारी हैं और विवेक को आराम तक नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
*तनुश्री दत्ता आपको याद होंगी। इन दिनों वे एक बार फिर फिल्मी पार्टियों में दिखने लगी हैं। कुछ साल पहले नाना पाटेकर पर उन्होंने छेड़छाड़ के आरोप क्या लगाए बॉलीवुड उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया। देखना होगा कि क्या तनुश्री फिल्मों वापसी कर सकेंगी? हालांकि यह स्लिम-ट्रिम बंगाली बाला थोड़ी मोटी हो गई हैं।
विज्ञापन
*खबर है कि ‘सिंघम-2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है। इसे लिखने में पूरे दो साल लगे हैं। पुलिस की छवि को कड़क और ईमानदार बनाने वाली इस फिल्म में अजय देवगन ही रहेंगे और रोहित शेट्टी ही डायरेक्ट करेंगे। 2014 की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और साल के आखिर तक इसे रिलीज करने की योजना है। देखें इस बार क्या होगा।