फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film

Chhorii 2 Trailer: 'राजा नै छोरा चाहिए था, और...', हॉरर फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, देखकर कांप जाएगी रूह

Thu, 03 Apr 2025 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Horror Movie Chhorii 2: फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह काफी मार्मिक है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन
Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बेटियों का जन्म हर किसी के लिए खुशखबरी नहीं होता। यह समाज का एक कड़वा सच है। इतिहास में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मौत की नींद सुला दिया जाता। फिल्मों और धारावाहिकों में इन कहानियों को उतारने की कोशिश होती रही हैं। कुछ इसी तरह की कहानी लेकर आ रही है हॉरर फिल्म 'छोरी 2'। आज गुरुवार 03 अप्रैल को इसका ट्रेलर जारी हुआ है।

विज्ञापन

Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

राजा की कहानी से शुरुआत
विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक भेदभाव को दिखाया गया है। इसमें इमोशंस भी हैं और हॉरर भी। ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में एक महिला एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है। कहती है, 'एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया'। बच्ची पूछती है, 'गुस्सा क्यों?'

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

अतीत की कुछ-कुछ असली कहानी
'क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना'। लड़की हैरानी से पूछती है, 'फिर क्या हुआ?' बताया जाता है, 'राजा नै अपनी दासी तै बुलाया।' इसके आगे शुरू होती है फिल्म की झलक। घूंघट डाले सोहा अली खान नजर आती हैं। अपनी बच्ची पर खतरा मंडराता देख नुसरत भरूचा के चेहरे पर चिंता की लकीरें और घबराहट हैं। कहती हैं, 'मेरी बच्ची अभी बहुत छोटी है'। बच्ची को मार देने का हुक्म दिया जाता है और आग लगा दी जाती है। 

विज्ञापन

Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
आगे का ट्रेलर काफी डरावना है। कुआं है, डर है और प्रथा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है 'खतरा बढ़ेगा, खौफ बढ़ेगा'। सवाल यह रह जाता है कि क्या वह राजा अभी भी जिंदा है? मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खौफनाक है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। ट्रेलर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। 

Chhorii 2 Trailer Out: Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Saurabh Goyal Gashmeer Mahajan Prime Video India Film
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि यह फिल्म दरअसल, साल 2021 में आई हॉरर फिल्म 'छोरी' का ही सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। करीब चार साल बाद अब सीक्वल 'छोरी 2' आ रहा है। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed