फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday

Chhipkali Release Delayed: सिनेमाघरों तक नहीं पहुंची छिपकली, अब शनिवार को दावेदार को फिल्म दिखाकर होगा फैसला

Fri, 14 Apr 2023 10:44 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 10:44 PM IST
सार

शुक्रवार की शाम तक जब फिल्म 'छिपकली' सिनेमा हाल तक नहीं पहुंची तो ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में फिर से फिल्म के वितरक संदीप विश्वकर्मा ने बात की।

विज्ञापन
Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म 'छिपकली' शुक्रवार को अपने तय दिन के हिसाब से सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी। दिन भर चली मशक्कत के बाद भी फिल्म के निर्माताओं और इस फिल्म की कहानी पर अपना दावा करने वालों के बीच समझौता नहीं हो सका। अब इस पूरे मसले पर फिल्म के वितरक, निर्माता और कहानी के दावेदारों के बीच शनिवार को अगले दौर की बातचीत फिल्म का एक स्पेशल शो आयोजित करने के बाद होगी।

विज्ञापन

Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार की शाम तक जब फिल्म 'छिपकली' सिनेमा हाल तक नहीं पहुंची तो ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में फिर से फिल्म के वितरक संदीप विश्वकर्मा ने बात की। उन्होंने बताया, 'इस मुद्दे पर हमारा अपने टीम के साथ विचार विमर्श चल रहा है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।' शुक्रवार सुबह बातचीत के दौरान फिल्म के वितरक ने बताया था कि उन्होंने 'छिपकली' फिल्म के निर्माता और निर्देशक को इस बात की सलाह दी कि लेखक अफजल शेख रिजवी के साथ बातचीत से इस विवाद को निपटा ले ताकि फिल्म को रिलीज किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक अफजल शेख रिजवी का कहना है कि इस मुद्दे पर फिल्म 'छिपकली' के लेखक- निर्देशक कौशिक कर ने उनसे बात की है और शनिवार सुबह ये फिल्म उनको दिखाने का वादा भी किया है। वहीं फिल्म के निर्देशक कौशिक कर का कहना है कि फिल्म के कहानी की समानता महज एक इत्तेफाक हो सकता है और इसका मूल कहानी से कुछ भी लेना नहीं है।
Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा

विज्ञापन

Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक अफजल शेख रिजवी मानते हैं कि कॉपीराइट एक्ट में इत्तेफाक नहीं चलता है। शनिवार  सुबह कौशिक कर ने फिल्म दिखाने की बात तो कही है लेकिन अभी तक उनका फोन नहीं आया कि शनिवार सुबह कितने बजे और कहां पर फिल्म दिखाएंगे। इस फिल्म को लेकर कुर्ला कोर्ट में सोमवार को पेशी है। अफजल के मुताबिक फिल्म देखने के बाद अपनी बात कोर्ट में रखने में उनके लिए आसानी होगी।

Chhipkali Release Delayed Movie did not reach theaters now the it will be decided showing the film on Saturday
फिल्म 'छिपकली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि  लेखक अफजल शेख रिजवी ने फिल्म  फिल्म 'छिपकली' को लेकर  मुंबई के कुर्ला कोर्ट में याचिका दायर की है कि फिल्म 'छिपकली' उनकी  कहानी  'ब्लैक्स' पर आधारित है, यह कहानी उनकी नावेल फलक तलक द गॉड इज डेड में प्रकाशित हुई है और यह नावेल इन दिनों  सरेआम हर जगह बिक रही है। इस केस की सुनवाई सोमवार को कुर्ला कोर्ट में होगी।
Suniel Shetty: सुनील-अहान शेट्टी ने 'डिस्को डांसर द म्यूजिकल' को किया इंजॉय, एक्टर ने शो को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed