{"_id":"889eefbb2aa76bceb279f4930ebdafe8","slug":"chennai-express-will-be-released-in-10-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्डः 10 भाषाओं में रिलीज होगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिकॉर्डः 10 भाषाओं में रिलीज होगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी। यह फिल्म एक साथ दस भाषाओं में रिलीज होगी। इतनी भाषाओं में फिल्म रिलीज होने का यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
यह बात तो हमने आपको पहले बताई थी कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' ब्रिटेन में रिलीज होने का रिकॉर्ड बना रही है। यहां यह फिल्म 125 से ज्यादा थिएटरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ एक रिकॉर्ड और जुड़ गया है। यह फिल्म एक साथ विश्व के दस अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।
शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश, अरेबिक, जर्मन, हीब्रू, डच, तुर्किश और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
अलग-अलग देशों में इन भाषाओं के सब टाइटिल डाले जाएंगे। अभी तक किसी भी हिंदी फिल्म को एक साथ इतनी भाषाओं से कभी रिलीज नहीं किया गया।
'चेन्नई एक्सप्रेस' की टीम इस बात का प्रयास करेगी कि वह हर उस शहर में जाए जहां पर इस फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है। शाहरुख पहले भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई देशों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन