{"_id":"b6c622279df76e6fbabcdb76a0a7d02e","slug":"chennai-express-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पहुंच जाएगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24 घंटे में पहुंच जाएगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चेन्नई एक्सप्रेस' निकल चुकी है और वह अब से 24 घंटे बाद देशभर के मल्टीप्लेक्सों में पहुंच जाएगी। हम बात कर रहे हैं कि शाहरुख खान की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' नौ अगस्त को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म आठ अगस्त यानी कि गुरुवार को ही रिलीज होनी थी। बाद में इस फिल्म को एक दिन पोस्टपोन कर दिया गया।
विज्ञापन
इस कॉमेडी फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के साथ किसी और फिल्म न रिलीज होने की वजह से यह फिल्म रिकॉर्ड शो में रिलीज होगी।
विज्ञापन
चूंकि पिछले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी इसलिए मल्टीप्लेक्सों में दर्शकों के लिए सिर्फ यही फिल्म उपलब्ध होगी। पहले इस फिल्म के साथ 'वंस अपॉन ए टाइम' इन मुंबई दोबारा को भी ईद के मौके पर ही रिलीज होना था। बाद में इस फिल्म को एक सप्ताह के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।