{"_id":"44a7472ef8fbed02b18f37ae8b75e189","slug":"chennai-express-release-in-pakistan-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शाहिद अफरीदी' से नहीं होगी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शाहिद अफरीदी' से नहीं होगी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की टक्कर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चेन्नई एक्सप्रेस' और पाकिस्तानी फिल्मी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पाकिस्तान में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म की रिलीज पर पाकिस्तान सरकार ने रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस शुक्रवार यानी कि 9 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोन की भी मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
यह फिल्म की रिलीज हो पाकिस्तान में ईद के मौके पर रोक दिया गया था। यह कहा गया था कि इस फिल्म को ईद के बाद पड़ने वाले किसी शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी बड़ी वजह पाकिस्तान में रिलीज हो रही एक चर्चित फिल्म 'मैं हूं शाहिद अफरीदी' का उसी दिन रिलीज होना है। यह फिल्म एक ऐसे पाकिस्तानी लड़के की जिंदगी पर आधारित है जिसका मकसद शाहिद अफरीदी जैसा बनने का है।
इस फिल्म को अचानक ही टाल दिया गया है। इस फिल्म से जुड़े फिल्मकार वसय चौधरी कहते हैं कि इस फिल्म के संपादक आजम खान की असमय मृत्यु हो गई है। इसलिए फिल्म की पूरी टीम ने इस बात का फैसला लिया है कि हम आजम को श्रद्घांजलि देते हुए इस फिल्म की रिलीज को एक सप्ताह के लिए टाल देते हैं।
इस फिल्म के टलने के बाद पाकिस्तान में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' पर बैन इसी फिल्म की रिलीज की वजह से लगा था। पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता पाकिस्तान में बनी फिल्मों से ज्यादा है।