{"_id":"643ed4660727bfa02d35e7bddbc24858","slug":"chennai-express-is-highest-grosser-for-shahrukh-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'चेन्नई एक्सप्रेस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'चेन्नई एक्सप्रेस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख के लगभग बीस साल पुराने कैरियर को निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक नई ऊंचाई दी है। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरुख की जिंदगी की सबसे सफल फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
'कुछ कुछ होता है' और 'दिलवाले दुल्हिनयां ले जाएंगे' जैसी फिल्मों से सुपरस्टार बने शाहरुख के लिए 'चेन्नई एक्सप्रेस' कई मायनों में खास बन गई है। यह फिल्म शाहरुख की अब तक की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन
शाहरुख और दीपिका पादुकोन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने मंगलवार की शाम तक 124 करोड़ का कारोबार कर लिया। सिर्फ पांच दिनों में ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना लिए।
विज्ञापन
इसके पहले शाहरुख की पिछली फिल्म 'जब तक है जान' ने कुल 120 करोड़ रूपए कमाए थे। इसके अलावा शाहरुख के होम प्रोडक्शन की फिल्म रॉवन भी सिर्फ 116 करोड़ रूपए कमा पाई थी। इन दोनों ही फिल्मों के निर्माण में काफी पैसा खर्च हुआ था।
शाहरुख की और फिल्म 'डॉन 2' भी 106 करोड़ ही कमा पाई थी। इस लिहाज से देखें तो शाहरुख की यह फिल्म उनकी कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। इस फिल्म के दो सौ करोड़ में आने की संभावना है।