फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chennai Express get record opening

'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड

Sat, 10 Aug 2013 11:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
Chennai Express get record opening

शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने 33 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ओपनिंग की है।

विज्ञापन


रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की दमदार शुरुआत हुई है। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने कमाई के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म ने शुक्रवार को 33 करोड़ 12 लाख की कमाई की है।
विज्ञापन


यह शाहरुख खान की अब तक सबसे अच्छी शुरुआत वाली फिल्म साबित हुई। पर यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' से थोड़ा पीछे रह गई।

एक था टाइगर फिल्म को पहले दिन 31करोड़ 25 लाख रूपए की ओपनिंग मिली थी। यह फिल्म अब तक हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म मानी जाती है।

पहले दिन के कलेक्शन के अलावा इस फिल्म को पेड प्रिव्यू में भी जबर्दस्त रिस्पॉस मिला है। इस फिल्म ने गुरुवार की शाम हुई पेड प्रिव्यू शो में 6 करोड़ 75 लाख रूपए कमाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिव्यू में इतना कलेक्शन करने वाली चेन्नई एक्सप्रेस पहली फिल्म बन गई। इसके पहले यह रिकॉर्ड 3 इडियट्स के नाम दर्ज था। 3 इडियट्स ने करीब 2 करोड़ 70 लाख रूपए पेड प्रिव्यू से कमाए थे।


शनिवार और रविवार की छुट्टी और कोई भी दूसरी फिल्म न होने से उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। अभी तक इसने करीब 40 करोड़ कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed