{"_id":"c65ce28c-8ed2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"charges-framed-against-govinda-in-slap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोविंदा पर भारी पड़ सकता है उनका थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा पर भारी पड़ सकता है उनका थप्पड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 17 Mar 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। शूटिंग स्थल पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का आरोप उन पर तय हो गया है। यदि वह गलत पाए जाते हैं तो उनको चार साल की सजा हो सकती है। यह मामल पांच साल पुराना है।
विज्ञापन
मुंबई की निचली अदालत ने गोविंदा के खिलाफ एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में आरोप तय किए हैं। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि यदि गोविंदा के खिलाफ सुनवाई के दौरान मामला सिद्ध हो जाता है तो उन्हें चार साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
2008 में एक फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर शूटिंग के दौरान एक दर्शक को गोविंदा ने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया था। जिसकी शिकायत स्थानीय गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। इस मामले में गोविंदा को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
आईपीसी की धारा 352, 323 और 506 के तहत बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गोविंदा के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब थप्पड़ मारने के मामले की सुनवाई 24 अप्रैल से होगी। जो धाराएं लगाई गई हैं, उनके साबित होने पर गोविंदा को 4 साल की सजा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार उस व्यक्ति ने गोविंदा से पूंछा था कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास के कौन-कौन से काम किए हैं। गोविंदा इस बात पर आपा खो बैठे और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया।