फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Changed 'Sholay' climax because of the Censor Board: Ramesh Sippy

सेंसर के दबाव में बदला था ‘शोले’ का क्लाइमेक्स : सिप्पी

Mon, 29 Apr 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
Changed 'Sholay' climax because of the Censor Board: Ramesh Sippy

फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी 1975 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के अंत से खुश नहीं थे।

विज्ञापन


सिप्पी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड को फिल्म के वास्तविक क्लाइमेक्स में हिंसा दिखाए जाने पर ऐतराज था, जिसके चलते उन्हें फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा शूट करना पड़ा था।

फिल्मों में ऑनस्क्रीन हिंसा और गाली सूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर एक बहस के दौरान सिप्पी ने कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि, 'फिल्म निर्माताओं को फिल्मों में हिंसा के सीन दिखाते वक्त सामाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखाना चाहिए लेकिन उसके लिए अपनी मूल रचना में फेरबदल करने से तकलीफ होती है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'वह 'शोले' के क्लाइमेक्स (अंत) को दोबारा शूट करने से खुश नहीं थे।

66 वर्षीय सिप्पी ने कहा कि, 'हममें से ज्यादातर लोग यह बात नहीं जानते होंगे कि शोले के क्लाइमेक्स को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सुझाव पर बदल दिया गया था, क्योंकि बोर्ड को वास्तविक फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर ऐतराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'मुझे बोर्ड के अनुसार फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा से शूट करना पड़ा, लेकिन बतौर फिल्म निर्माता मैं
फिल्म के अंत से सहमत नहीं था।'

सिप्पी ने कहा कि, 'फिल्म के अंत में गब्बर सिंह (अमजद खान) को ठाकुर (संजीव कुमार) द्वारा पिटाई के बाद पुलिस को सौंपते दिखाया गया है, जबकि मैं ऐसा नहीं चाहता था।'

उन्होंने कहा कि इस तरह के क्लाइमेक्स में कुछ भी नया नहीं था क्योंकि ऐसा अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed