{"_id":"0c872a5a8ba7c59c833dc4dffec792a9","slug":"box-office-report-of-ramaiya-vastavaiya-and-d-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीडे' पर भारी पड़ी 'रमैया वस्तावैया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डीडे' पर भारी पड़ी 'रमैया वस्तावैया'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई हिंदी की दोनों फिल्मों को औसत सफलता ही मिली है। समीक्षकों द्वारा सराही गयी चर्चित फिल्म 'डीडे' भी बड़े पैमाने पर दर्शक बटोरने में सफल नहीं रही है।
विज्ञापन
प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'रमैया वस्तावैया' नए कलाकार होने के बावजूद 'डीडे' से थोड़ा ज्यादा पसंद की गयी। इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी पसंद किया गया।
विज्ञापन
प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ 10 लाख रूपयों से ओपनिंग की थी। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कारोबार थोड़ा संभलकर 4 करोड़ 75 लाख हुआ। रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन और सुधरा। रविवार को इस फिल्म ने 5 करोड़ 85 लाख रूपए कमाए।
विज्ञापन
पढ़िए रमैया वस्तावैया की समीक्षा
गिरते पड़ते मनोरंजन कर देती है 'रमैया वस्तावैया'
तो इस तरह गिरीश कुमार और श्रुति हसन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में 14 करोड़ 70 लाख रूपए कमाने में सफल रही। इस फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि इसे फ्लॉप नहीं कहा जा सकता।निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'डीडे' उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी। अच्छा विषय, अच्छा निर्देशन और अच्छी स्टारकॉस्ट होने के बावजूद यह फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से पीछे रह गयी।
पढ़िए डीडे की समीक्षा