इस महीने बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई और तीनों का बिजनेस कमाल का रहा। अलग-अलग हफ्ते रिलीज हुई अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर स्टारर '102 नॉट आउट', आलिया भट्ट-विक्की कौशल की 'राजी' और रेयान रेनॉल्ड्स की हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' शामिल है।
इस हफ्ते रिलीज हुई 'डेडपूल 2' ने भारत में 33.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है, इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म 'राजी' की कमाई का आंकड़ा भी दिया है। 'राजी' ने दो हफ्ते में 78.33 करोड़ रुपए की कमाई की है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
वहीं अगर बात की जाए फिल्म '102 नॉट आउट' की तो इस फिल्म की कमाई बहुत धीमी है और तीन हफ्ते में इसने 45.56 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 27.70 करोड़, दूसरे हफ्ते में 14.16 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 3.70 करोड़ रुपए का कारोबार करने में कामयाब रही है।