Childhood Photo: बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार है तस्वीर में दिख रहा यह बच्चा, आपने पहचाना क्या?
इस ब्लैक एंड वाइट वायरल फोटो देश के मशहूर पहलवान और एक्टर रहे दारा सिंह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक छोटा सा बच्चा भी खड़ा दिख रहा है। आज वह बच्चा हिंदी सिनेमा का बड़ा सितारा बन चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सितारों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसी ही एक फोटो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो एक छोटे से बच्चे की है जो मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार है। इस फोटो को देखकर फैंस की आंखें की एक बार के लिए धोखा खा जा रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह सुपरस्टार कौन है?
इस ब्लैक एंड वाइट वायरल फोटो देश के मशहूर पहलवान और एक्टर रहे दारा सिंह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक छोटा सा बच्चा भी खड़ा दिख रहा है। आज वह बच्चा हिंदी सिनेमा का बड़ा सितारा बन चुका है, जिसकी फिल्मों का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से रहता है। अगर अभी भी आप इस छोटे बच्चे को नहीं पहचान सके हैं तो हम आपको बताते हैं।
Bappi Lahiri: रेगो लाहिड़ी ने दी बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि, अपनी आवाज में गाए दादा के गाने
दरअसल, यह फोटो बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की है। फोटो में वह बहुत मासूमियत के साथ दारा सिंह के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दारा सिंह की तरह अक्षय भी पंजाब से ही ताल्लुक रखते हैं। वह अमृतसर के रहने वाले हैं। बचपन में उनका नाम राजीव भाटिया हुआ करता था, लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
Adipurush Memes: आदिपुरुष का टीजर देख यूजर्स ने उड़ाई प्रभास और सैफ की खिल्ली, कार्टून से की वीएफएक्स की तुलना
अक्षय अब तक दर्जनों हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में से एक हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म रामसेतु में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा वह डबल एक्सेल, गोरखा, राउडी राठौर 2, ओएमजी 2, बड़े मियां छोटे मियां, सेल्फी और कैप्सूल गिल में भी नजर आने वाले हैं।
Shilpa Shetty: महाअष्टमी पर शिल्पा ने नन्हीं देवियों को खिलाया भोग, बेटी शमिशा के पैर धोते दिखे राज कुंद्रा