फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bollywood's 'queen' Kangana Ranaut will come in Varanasi, will make some 'special'

बनारस आएंगी बालीवुड की 'क्वीन', घाटों पर करेंगी कुछ 'खास'

Tue, 02 May 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 02 May 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Bollywood's 'queen' Kangana Ranaut will come in Varanasi, will make some 'special'
kangana ranaut

बालीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत एक खास मकसद से दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस आ रही हैं। बनारस में वह कुछ ऐसा करने जा रही हैं जिस पर सबकी नजर रहेगी।

विज्ञापन


आपकी जिज्ञासा को शांत करते हुए बता दें कि कंगना अपनी फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी के सिलसिले में बनारस में आ रही हैं। इस फिल्म में वह रानी लक्ष्मीबाई का ‌किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


मुंबई मिरर के मुताबिक कंगना चार मई को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर फिल्म के 20 फुट लंबे पोस्टर का अनारवरण करेंगी। इसके बाद उनका विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है और पटकथा लिखी है केवी विजयेंद्र ने। केवी विजयेंद्र बाहुबली और बजरंगी भाईजान की भी कहानी लिख चुके हैं। संवाद और गीत प्रसून जोशी के हैं।

फिल्मकारों ने बनारस को इसलिए चुना है क्योंकि यहीं पर रानी लक्ष्मीबाई का एक मराठी ब्राह्मण परिवार में साल 1828 में जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed