फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood new pairs

चौंकाने आ रहीं हैं ये नई फिल्मी जोड़ियां

Wed, 08 Jan 2014 03:09 PM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
bollywood new pairs

साल 2014 में खान तिकड़ी की राह शायद बहुत आसान न रह पाए। क्योंकि सलमान, शाहरुख और आमिर को टक्कर देने के लिए कई युवा कलाकार अपनी हमउम्र नायिकाओं के साथ पर्दे पर कहर बरपाने को बेकरार हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर कलाकार वह हैं जिनको युवा वर्ग का काफी प्यार मिला है। इनकी फिल्में पर्दे पर हिट रही हैं और इनकी अगली फिल्मों को इंतजार हो रहा है। अर्जुन कपूर, सिद्वार्थ मल्होत्रा, सिद्वार्थ रॉय कपूर जैसे सितारे हैं जो दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और श्रद्वा कपूर जैसे हिट नामों के साथ जोड़ीदार बनकर सामने आएंगे।
विज्ञापन


इन सितारों को बॉलीवुड की नई उम्मीद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पर्दे पर आग लगाएंगे अर्जुन और दीपिका

bollywood new pairs

दीपिका पादुकोण इस वक्त हर किसी की चहेती बनी हुई हैं। दर्शक उनको पर्दे पद देखने को बेताब हैं। लगातार पांच सुपरहिट फिल्म देकर दीपिका ने साल 2013 में नवंर वन रही हैं। और 2014 में इनको न सिर्फ खान का बल्कि अपने हमउम्र कलाकारों का साथ भी मिलने जा रहा है।

अभिनय में मंजा हुआ साबित होने वाले अर्जुन कपूर के साथ इनकी फिल्म 'फाइंडिंग फन' इस साल देखने को मिलेगी तो सुशांत राजपूत के साथ 'पानी' में भी वह दिखाई दे सकती हैं। इस जोड़ी को दर्शक जरुर पसंद करेंगे। ये दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।

परिणीति, सिद्वार्थ के साथ मचाएंगी धमाल

bollywood new pairs

साल की शुरुआत में आने वाली परिणीति की फिल्म 'हंसी तो फंसी' के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं। युवाओं में परी का खासा क्रेज है। इस फिल्म में वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हिट हुए सिद्वार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

फिल्म का ट्रेलर इस फिल्म में कुछ नया होने का दावा पेश कर रहा है। सिद्वार्थ के साथ परी की कैमिस्ट्री युवाओं को खासा भा सकती है। वैसे परिणीति चोपड़ा की फिल्में भी हिट हो रही हैं।

विज्ञापन

वरुण होंगे इलियाना के हीरो

bollywood new pairs

'स्टूडेंट ऑफ ईयर' की ही खोज वरुण धवन भी कई अच्छे प्रोजेक्ट हासिल कर चुके हैं। इस साल उनकी दो फिल्में आएंगी जिनमें से एक में वह फिर से आलिया भट्ट के साथ हैं तो दूसरी में वह बर्फी फेम इलियाना डिक्रूज के साथ हैं।

बालाजी प्रोड्क्‍शन के बैनर तले बन रही फिल्म मैं तेरा हीरो को खुद उनके पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इलियाना के साथ की ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।

इसके अलावा वरुण नरगिस फाकरी के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं जिसकी इसी साल रिलीजिंग की संभावना है।

आलिया के साथ अर्जुन हैं अलग मूड में

bollywood new pairs
चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'टू स्टेट' में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। धर्मा प्रोड्क्‍शन के बैनर तले बन रही ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

परिणीति बनेंगी आदित्य की दुल्हनिया

bollywood new pairs
यशराज की फिल्म में परिणीति चोपड़ा की जोड़ी आशिकी2 फ्रेम आदित्य रॉय कपूर के साथ जमेगी। ये फिल्म शादी पर आधारित होगी। जिसे कुछ कुछ 'बैंड बाजा बारात' जैसा ही बताया जा रहा है।

ये फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed