Abhishek Kapoor: अभिषेक कपूर के नए प्रोजेक्ट के टाइटल से उठा पर्दा, बिग बी की फिल्म से है खास नाता
इस फिल्म का कनेक्शन अमिताभ बच्चन की एक हिट फिल्म से है। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक के आगमी प्रोजेक्ट का नाम शराबी रखा गया है।
विस्तार
अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। वे जल्द ही एक नई फिल्म के साथ जनता के सामने हाजिर होने वाले हैं। इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपना डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले वे सारा अली खान को भी केदारनाथ से लॉन्च कर चुके हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस फिल्म के पर्दे पर आने से पहले उन्होंने एक दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
इस फिल्म का कनेक्शन अमिताभ बच्चन की एक हिट फिल्म से है। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक के आगमी प्रोजेक्ट का नाम शराबी रखा गया है। बिग बी की इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कही यह बात
अभिषेक को रॉक ऑन, काई पो चे और केदारनाथ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपनी फिल्मों को वे युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाते हैं। फिल्म के टाइटल का भले ही खुलासा हो गया हो, लेकिन फिलहाल इसके बारे में दूसरी कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा आने वाले समय में मेकर्स द्वारा की जाएगी। शराबी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक ने आखिरी बार चंडीगढ़ करे आशिका का निर्देशन किया था। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Bobby Deol: नितेश तिवारी की रामायण में कुंभकरण बनेंगे बॉबी देओल? अभिनेता की टीम ने उठाया सच से पर्दा