बिग बॉस 17 जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो के कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यही हाल कुछ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का भी है, जो शो में अपने पति विक्की जैन के साथ मौजूद हैं। इन दिनों अंकिता और विक्की के बीच काफी तकरार देखने को मिल रहा है। हाल ही में अंकिता की सासू मां ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अंकिता सहानुभूति हासिल करने के लिए शो में सुशांत के बारे में बात करती हैं। हालांकि, शो में अंकिता को उनके शुभचिंतकों का प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता का सपोर्ट किया।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कही यह बात
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'हम तुमसे प्यार करते हैं, अंकी! तुम सबसे अच्छी हो'। गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत और अंकिता सात साल तक रिलेशनशिप में थे। फिर अचानक इनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, सुशांत की मौत के बाद पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस को अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया था और वे उनके परिवार के साथ मौजूद थीं।
वहीं, एक वीडियो में अंकिता की मां ने शो में सुशांत के बारे में बात करने को लेकर कहा कि जब वे रिश्ते में थे, तब वे सुशांत से सच्चा प्यार करती थी और उससे अलग होने के बाद भी अंकिता उनके परिवार के संपर्क में रहीं। वे हमेशा सुशांत की बहनों और पिता से बात करती थी। हर रोज उनका हालचाल लेती थी। क्योंकि, इतना कुछ होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच आपसी सम्मान बना हुआ है।
A post shared by Ankita Lokhande Fanpage 🧿 (@ankitalokhandee17)
Sriram Raghavan Interview: हकलाने के चक्कर में नहीं ले पाए राजेश खन्ना का इंटरव्यू, स्टारडस्ट ने इसलिए निकाला
गौरतलब है कि एक एपिसोड में अंकिता को शो के कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हुए देखा गया, जिसमें वे कह रही थीं कि सुशांत कितने बुद्धिमान और भावुक थे। उन्होंने उस दौरान उस पल को भी याद किया, जब उन्होंने दिवंगत अभिनेता की डेड बॉडी की तस्वीर देखी थी। तब उन्होंने कहा था कि विश्वास नहीं हो रहा था कि सुशांत अब नहीं रहा और ऐसा लग रहा था जैसे वह सो रहा हो।
ऋतिक रोशन से पहले ये सितारे बने वायुसेना अधिकारी, लिस्ट में जान्हवी कपूर तक का नाम शामिल
वहीं, एक अन्य एपिसोड में, अंकिता को मुनव्वर फारुकी से सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा गया था जिसमें अंकिता कह रही थी कि उनका रिश्ता रातों रात खत्म हो गया था और उन्हें पहले ही लग गया था कि यह खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के पीछे कोई विशेष वजह नहीं थी। बस उसे प्यार हो गया था।
बड़े पर्दे पर शाहरुख-सनी देओल की वापसी से खुश हैं रानी, किंग खान के साथ काम करने की जताई इच्छा