फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood celebrities wish their dads on Father's Day

पापा की लाड़ली बेटियां हैं ये हसीनाएं

Sun, 16 Jun 2013 10:00 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sun, 16 Jun 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities wish their dads on Father's Day

यूं तो सभी अपने-अपने अंदाज में फादर्स डे मनाते हैं। कोई अपने पिता को कुछ अनोखा उपहार गिफ्ट करके तो कोई उन्हें सरप्राइज करके।

विज्ञापन


लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो ना सिर्फ अपने पापा की लाडली रही है, हर दूसरे कार्यक्रम में वजह-बेवजह अपने पिता को याद करती रहती है।

आइए जानें बॉलीवुड की कुछ पापा की लाडली हसीनाओं के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा
पिछले दिनों प्रियंका के पिता डॉ.अशोक चोपड़ा का निधन हो गया। इस निधन ने प्रियंका एकदम अकेला कर दिया है। सब जानते हैं कि प्रियंका अपने पिता की कितनी लाडली रही हैं और उन्होंने अपने पिता में अपने आदर्श तलाशे हैं।
विज्ञापन


अपने पिता प्रेम की वजह से ही प्रियंका पूरे इलाज के दौरान अपने पिता के साथ रहीं। पिछले दिनों जंजीर की शूटिंग के दौरान प्रियंका के पिता जब अचानक शूटिंग पर पहुंच गये तो प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। प्रियंका हमेशा कहती रही हैं कि उनके पिता उनकी कमजोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम कपूर
bollywood celebritiesअनिल कपूर की बेटी सोनम अपने पिता की लाडली है और उन्हें अपने रोल मॉडल के रूप में देखती हैं।


संजय लीला भंसाली की सांवरिया से अपना करियर शुरू करने वाली सोनम कहती है, मैं अपने डैड से खर्चे के लिए कोई पैसा नहीं लेती, यहां तक कि मैं उनकी फिल्मी यात्रा का भी अपने करियर के लिए कोई इस्तेमाल नहीं करती।

मुझे लगता है, उन्होंने बहुत मेहनत से जो हासिल किया है, उसपर मेरी फिल्मी यात्रा का असर नहीं पड़ना चाहिए।

अपने पिता की सबसे बड़ी प्रशंसक सोनम अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। सोनम कहती हैं, और इस बात से मेरे पापा को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

सोनाक्षी सिन्हा
bollywood celebritiesअपने जमाने की मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी भी अभिनय की दुनिया में अपने पिता को ही अपना आदर्श मानती हैं।

शत्रुघन सिन्हा के एक मशहूर डायलॉग "खामोश..." को सोनाक्षी अकसर सार्वजनिक मंचों पर बोलती रही हैं जो उनका अपने पिता के प्रति प्रेम दर्शाता है।

दबंग फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में जगह बनाना चाहती हैं।

दीपिका पादुकोण
bollywood celebritiesयुवाओं के लिए रोल मॉड्ल दीपिका पादुकोण भी अपने पिता की लाडली हैं।

पिछले कुछ सालों में दीपिका ने जो लोकप्रियता और शोहरत हासिल की है, उसके पीछे कहीं ना कहीं उसके पिता की ही प्रेरणा काम कर रही है।

हाल ही में जब दीपिका पादुकोण को उसके पिता, नेशनल बैडमिंटन चैपियन, प्रकाश पादुकोण ने पुरस्कार दिया, तो दीपिका के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

उन्हें लग रहा था कि इससे बड़ा सम्मान उनके लिए कोई और नहीं हो सकता। प्रकाश पादुकोण भी अकसर अपनी बेटी की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं, जो यह बताता है कि दोनों पिता पुत्री के बीच कितने आत्मीय रिश्ते हैं।

आलिया भट्ट
bollywood celebritiesन्यूमर आलिया भट्ट अपने पिता को ही अपना मेंटर और रोल मॉडल मानती हैं।

'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' से अपने करियर की शुरूआती करने वाली आलिया कहती हैं, उनके पिता ने जख्म, अर्थ और सारांश जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

इसलिए वह मेरे आदर्श भी हैं और गुरु भी। मैंने अभिनय की बारीकियां उन्हें से सीखी हैं।

हालांकि आलिया करण जौहर को भी गुरु का दर्जा देती हैं, लेकिन वह जानती हैं कि उनके जीवन में जो जगह महेश भट्ट की है, वह किसी की नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed