फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Radhika Apte directed short film Sleepwalkers

राधिका आप्टे अब पहुंचीं कैमरे के पीछे, इस फिल्म में बोलीं, लाइट्स, कैमरा एक्शन

Thu, 24 Oct 2019 12:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 24 Oct 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Radhika Apte directed short film Sleepwalkers
Radhika Apte

देश में ऐसी मान्यता है कि फिल्म जगत में अपना करियर स्थापित करना आसान नहीं है। हालांकि जब कोई कलाकार तमाम मुश्किलों को दूर करते हुए एक बार इस इंडस्ट्री में कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच जाता है तो यहां उसके लिए दूसरे मौके भी खुल जाते हैं। हाल में ऐसा ही कुछ अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ भी देखने को मिला। साल 2005 में फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाली 34 वर्षीय अभिनेत्री ने अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


शॉर्ट फिल्म का किया निर्देशन
राधिका आप्टे ने 'स्लीपवॉकर्स' नाम की एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म की अवधि 30 मिनट है। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म को हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे और ललित प्रेम शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं गुलशन देवैया और शहाना गोस्वामी मुख्य किरदार में हैं। वैसे तो राधिका अपने करियर में बतौर एक्ट्रेस कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं जिनमें आशीष अविकुन्तक की फिल्म दरमियान, अनुराग कश्यप की फिल्म इव टीजिंग, देट डे आफ्टर एवरीडे और सुजॉय घोष की बंगाली फिल्म अहल्या शामिल है। अब राधिका नए अवतार में एक और शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं।
विज्ञापन


अहम सवालों पर आधारित फिल्म
'स्लीपवॉकर्स' के बारे में बात करते हुए राधिका ने कहा, 'यह सब अचानक हुआ। मैं शॉर्ट फिल्म लिखने की कोशिश कर ही रही थी कि ललित, हनी और अभिषेक ने इसे प्रोड्यूस करने की रजामंदी दे दी। अपने पहले निर्देशन के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।' वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए हनी त्रेहान ने कहा,  राधिका ने अपनी काबिलियित को समय के साथ साबित किया है। हम कहानी पेश करने के अनोखे तरीके को फिल्माने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं प्रोड्यूसर ललित शर्मा ने कहा,  हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन मुद्दों को उठाए जिनकी वजह से हमें बड़े स्तर पर नुकसान का शिकार होना पड़ता है। स्लीपवॉकर्स ऐसे ही कुछ अहम सवालों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अभिनेत्रियों ने भी किया निर्देशन
राधिका आप्टे से पहले भी कई अभिनेत्रियों ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और नाम कमाया। इन अभिनेत्रियों में बीते जमाने से लेकर नए जमाने की ढेरों अभिनेत्रियां शुमार हैं। जिनमें नंदिता दास, पूजा भट्ट, अपर्णा सेन, रेवथी, हेमा मालिनी और कोंकणा सेन मुख्य हैं। वहीं हाल में फिल्म मणिकर्णिका से   कंगना रनौत और फिल्म रोम रोम से तनिष्ठा चटर्जी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। वहीं अभिनेत्री, निर्देशक और पटकथा लेखक फातिमा बेगम को भारतीय सिनेमा की पहली महिला फिल्म निर्देशक माना जाता है। उन्होंने पहली बार1926 में फिल्म बुलबुल-ए-परिस्तान का निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed