फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Nazima famous for her roles as a supporting star in Movies passed away

Actress Nazima Death: अभिनेत्री नाजिमा का निधन, फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं निभाकर बनाई थी पहचान

Tue, 12 Aug 2025 05:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Aug 2025 05:29 PM IST
सार

Actress Nazima Passed Away: अभिनेत्री नाजिमा का निधन हो गया है। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। नाजिमा ने फिल्मों में सहायक भूमिकाएं अदा कीं। 

विज्ञापन
Bollywood actress Nazima famous for her roles as a supporting star in Movies passed away
अभिनेत्री नाजिमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मों में सहेली और बहन की सहायक भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नाजिमा नहीं रहीं। 77 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेत्री नाजिमा ने 60 और 70 के दशक की कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने उस दौर की तमाम फिल्मों में बहन और सहेली की भूमिकाएं अदा की थीं।

विज्ञापन

बॉलीवुड की 'रेजिडेंट सिस्टर' के रूप में थीं लोकप्रिय
25 मार्च 1948 को नाशिक में जन्मीं नाजिमा को बॉलीवुड की 'रेजिडेंट सिस्टर' के रूप में जाना जाता था। नाजिमा का निधन सोमवार 11 अगस्त को हुआ। वे अपने दो बेटों के साथ मुंबई के दादर में रहती थीं। नाजिमा के निधन की पुष्टि कजिन जरीन बाबू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत
नाजिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार बेबी चंद के रूप में फिल्म 'दो बीघा जमीन' से की थी, जिसमें वे दो बहनों में बड़ी बहन की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने 'देवदास' में छोटी पारो की सहपाठी और फिर 'बिराज बहू' में अभि भट्टाचार्य की बहन की भूमिका निभाई थी। नाजिमा को राज कपूर द्वारा निर्मित बच्चों की फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' में भी देखा गया था।

Aatank Hi Aatank: 30 साल पहले भी साथ आए थे आमिर-रजनीकांत, बुरी तरह फ्लॉप रही थी फिल्म; आज तक पछताते हैं एक्टर

विज्ञापन

इन फिल्मों में भी आईं नजर
बाद में उन्होंने निशान (है तबस्सुम तेरा) और राजा और रंक (ओ फिरकी वाली और संग बसंती) में संजीव कुमार के साथ अभिनय किया। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ औरत और डोली में काम किया। इसके अलावा वे मनचली, प्रेम नगर, अनुराग, बेईमान आदि में नजर आईं। नाजिमा ने 'आए दिन बहार के' (ऐ काश किसी दीवाने को) में आशा पारेख की बहन की भूमिका निभाई। साल 1972 में नाजिमा ने फिल्म 'बेईमान' में मनोज कुमार की बहन की भूमिका अदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed