{"_id":"57c06bff4f1c1bb57ed4f0bb","slug":"bollywood-actor-shahid-kapoor-blessed-with-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बने पापा, घर में आई नन्हीं परी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बने पापा, घर में आई नन्हीं परी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
शाहिद और मीरा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को शुक्रवार की शाम बेटी हुई। मुंबई के हिंदूजा हेल्थकेयर सर्जिकल हॉस्पिटल में मीरा को नॉर्मल डिलिवरी से बेटी हुई है और उसका वजन 2.8 किग्रा है। डॉ. किरण कोल्हो ने शाम 7 बजकर 56 मिनट में यह जानकारी दी। उनके मुताबिक बेटी और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलिवरी के समय शाहिद लेबर रूम में ही मौजूद थे। वहीं, उस वक्त शाहिद की मम्मी सुप्रिया पाठक और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी अस्तपताल में मौजूद थे।
विज्ञापन
बताते चलें कि शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को नई दिल्ली के पास स्थित छतरपुर फार्महाउस पर हुई थी। प्राइवेट सेरेमनी में कपल के फैमिली मेंबर्स और चुनिन्दा फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपूर परिवार ने 12 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलिवरी के समय शाहिद लेबर रूम में ही मौजूद थे। वहीं, उस वक्त शाहिद की मम्मी सुप्रिया पाठक और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी अस्तपताल में मौजूद थे।
विज्ञापन
She has arrived and words fall short to express our happiness. Thank you for all your wishes.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) August 26, 2016