फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Kartik Aaryan Charged 25 Crore for Satya Prem ki Katha as per Reports Details Inside

Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस? कियारा को भी दी गई मोटी रकम!

Wed, 07 Jun 2023 10:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Jun 2023 10:14 AM IST
सार

सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह दूसरा मौका है जब कार्तिक और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

विज्ञापन
Bollywood Actor Kartik Aaryan Charged 25 Crore for Satya Prem ki Katha as per Reports Details Inside
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media

विस्तार

कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन

Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

विज्ञापन

Bollywood Actor Kartik Aaryan Charged 25 Crore for Satya Prem ki Katha as per Reports Details Inside
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को एक मोटी रकम दी है। एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हुए इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये का शुल्क लिया है। इतना ही नहीं, कियारा को फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
Protest: विवादों में आई एक और 'केरल स्टोरी', दो दिनों तक बंद रहेंगे सिनेमाघर, पूरा मामला जानें यहां

Bollywood Actor Kartik Aaryan Charged 25 Crore for Satya Prem ki Katha as per Reports Details Inside
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। 29 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह दूसरा मौका है जब कार्तिक और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। 
Vikramjeet Virk: पर्दे पर उतरने जा रही इस लेजेंड की दास्तान, डाकुओं के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म ‘मौड़’

विज्ञापन

Bollywood Actor Kartik Aaryan Charged 25 Crore for Satya Prem ki Katha as per Reports Details Inside
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta
कई बड़े प्रोजेक्ट में दिखेंगे कार्तिक-कियारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो इसके बाद कार्तिक कई बड़े प्रोजेक्ट में दिखने वाले हैं। वह जल्द ही आशिकी 3 और भूल भुलैया 3 में एक बार फिर अपने अभिनय का  जलवा दिखाते नजर आएंगे। वहीं, कियारा इसके बाद साउथ की फिल्म आरसी 15 में नजर आने वाली है। शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं। 
Prabhas: जल्द शादी करने जा रहे हैं प्रभास? बाहुबली स्टार ने फैंस से किया वेडिंग वेन्यू का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed