{"_id":"3d9b3f7cb66f6d5ce221ef5e79a24777","slug":"bjp-territories-are-film-pk-against-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी शासित प्रदेशों में 'पीके' का बढ़ा विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीजेपी शासित प्रदेशों में 'पीके' का बढ़ा विरोध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Dec 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके का बीजेपी शासित प्रदेशों में विरोध बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात और मघ्यप्रदेश में सिनेमाहॉल में तोड़फोड़ और प्रदर्शन की खबरें हैं।
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में जहां सिनेमाहॉल में तोड़फोड़ की गई है वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हथियार के साथ प्रदर्शन किया। कल महाराष्ट्र में भी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और आमिर खान की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
अहमदाबाद में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की मांग है कि पीके पर फौरन बैन लगाया जाए। उनका तर्क है कि फिल्म हिंदू धर्म के खिलाफ है।
भोपाल में भी प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने अभिनेता आमिर समेत फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इस फिल्म के जरिए हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन