फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Birthday: Shilpa Shetty congratulates father-in-law on his birthday, awarded the tag of 'best father-in-law'

Birthday:शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के पिता को दी जन्मदिन की बधाई, 'सर्वश्रेष्ठ ससुर' के टैग से नवाजा

Tue, 04 Jan 2022 03:40 PM IST
विशाल तिवारी बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशाल तिवारी Updated Tue, 04 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

 शिल्पा ने ससुर को एक प्यारी सी चिट्ठी लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन
Birthday: Shilpa Shetty congratulates father-in-law on his birthday, awarded the tag of 'best father-in-law'
शिल्पा शेट्टी अपने ससुर के साथ। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के पिता बालकिशन कुंद्रा को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना और उनका एक फोटो शेयर करते हुए एक प्यार भरा नोट भी लिखा।  
विज्ञापन


नोट में लिखी ये बात
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की, जिसमें वे अपने ससुर को हग करते दिख रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा," पापा 75वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। पूरी दुनिया के सबसे अच्छे ससुर होने के लिए धन्यवाद। हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हो गए हैं। आपकी हंसी हमें हर चीज से लड़ने की शक्ति देती है। भगवान आपको अच्छी सेहत, शांति और प्यार से नवाजता रहे। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
विज्ञापन


अपने इन-लॉज से बहुत क्लोज हैं शिल्पा
शिल्पा अपने ससुराल के सभी सदस्यों के बहुत करीब हैं। उन्हें बहुत बार अपनी सास ऊषा रानी कुंद्रा के साथ टाइम बिताते देखा जाता है। अभिनेत्री ने एक बार अपनी सास के साथ राज कुंद्रा के बारे में गपशप करते हुए तस्वीर साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति अभी जेल से हुए हैं रिहा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुलाई एक पोर्न रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक एप के जरिए अश्लील सामग्री बनाने और उसे बेचने का आरोप लगाया गया था। काफी समय बाद शिल्पा ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए, सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा।उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय देने वाली देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इन सबके बाद पूरे 2 महीने बाद राज कुंद्रा को जेल से रिहा किया गया था।


इस शो को जज करते आ चुकी हैं नजर
शिल्पा शेट्टी आखिरी बार डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' को जज करती दिखाई दी थीं। उनकी नई फिल्म 'निकम्मा' जल्द लोगों के बीच होगी। इसके साथ ही वह कलर्स टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed