फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu marriage in trouble

बेवफाई बनेगी बिपाशा की शादी टूटने की वजह?

Thu, 30 Oct 2014 12:18 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu marriage in trouble

हाल में खबर थी कि सेक्सी सुंदरी बिपाशा बसु को उनके बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा के परिवार में कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। कारण यह कि हरमन का परिवार उन खबरों से नाराज है, जिनमें कहा जा रहा है कि इन दिनों बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म ‘अलोन’ के हीरो करन सिंह ग्रोवर के कुछ ज्यादा नजदीक हो गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि बिपाशा ऐसी किसी बात को नकारती रही हैं। परंतु अब इससे उलट और चौंकाने वाली चर्चाएं चल पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि बिपाशा और हरमन का प्यार टूटने के कगार पर है! ...और इसका कारण हरमन की बिपाशा से बेवफाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी करने का लिया था फैसला

bipasha basu marriage in trouble

ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ जब एक-दूसरे के साथ करीब दो बरस की डेटिंग के बाद बिपाशा और हरमन ने साथ-साथ सार्वजनिक जगहों पर साथ दिखने का फैसला किया था। बिपाशा ने सोशल मीडिया में हरमन की फिल्म डिश्क्यांऊ का भी खूब बढ़-चढ़ कर प्रमोशन किया था।

परंतु सूत्रों की मानें तो अब ये दोनों साथ दिखना तो दूर एक-दूसरे से मिलने तक में कतराने लगे हैं। असल में बिपाशा हरमन के रवैये से बहुत नाराज हैं और खुद को इस रिश्ते में छला हुआ महसूस कर रही हैं। उन्हें लगता है कि रिश्ते को लेकर यह ईमानदार नहीं है। बीते कुछ समय से हरमन और एक विदेशी मॉडल, ओलेगा की नजदीकियों की चर्चा ने बिपाशा के मन में संदेह के बीज डाल दिए हैं।
 

विज्ञापन

बिपाशा को अखर रहा है रिश्ता

bipasha basu marriage in trouble

उस पर यह बात भी कम गंभीर नहीं है कि हरमन के परिवार को बिपाशा खास पसंद नहीं है। अंदर की खबरें रखने वालों का कहना है कि बिपाशा हमेशा से अपने रिश्तों के प्रति ईमानदारी की समर्थक रही हैं। जब तक वह जॉन अब्राहम साथ रिलेशनशिप में थीं, उनका नाम किसी और के साथ नहीं जुड़ा था।

जबकि इस रिश्ते में जॉन की तरफ से ही कुछ ऐसा किए जाने की बात आई थी, जिसे बांग्ला सुंदरी बर्दाश्त नहीं कर सकी। तब दोनों ने जिंदगी में अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला किया था।

विज्ञापन

क्या टूट जाएगी शादी

bipasha basu marriage in trouble

बिपाशा के करीबियों का कहना है कि वह जब खुद अपने रिश्ते में ईमानदार रहती हैं तो फिर सामने वाले से भी ईमानदारी की उम्मीद रखती हैं। वैसे सच तो यह है कि बिपाशा ही क्या, प्यार में कोई भी अपने साथी से ऐसी ही उम्मीद रखता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

अब अगर हरमन की तरफ से प्यार का संतुलन गड़बड़ा रहा है तो देखना यह होगा कि आखिर यह रिश्ता कब तक टिका रहेगा? वैसे सूत्रों का कहना है कि बिपाशा से उनके दोस्त कह रहे हैं कि उन्हें कम से कम एक बार अपने प्यार को माफ कर देना चाहिए और जल्दबाजी में फैसला करने के बजाय उसे मौका देना चाहिए। क्या बिपाशा ऐसा कर सकेंगी? इसी सवाल के जवाब पर दोनों के रिश्ते का भविष्य निर्भर करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed