{"_id":"5b0cf9c84f1c1b956e8b5248","slug":"bipasha-basu-and-karan-singh-grover-will-be-seen-in-vikram-bhatt-aadat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आदत' में साथ नजर आएंगे करण-बिपाशा, विक्रम भट्ट ने लिखी है फिल्म की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आदत' में साथ नजर आएंगे करण-बिपाशा, विक्रम भट्ट ने लिखी है फिल्म की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu
- फोटो : image posted by bipasha basu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। अब खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिपाशा बसु सिंगर मीका सिंह की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है। निर्देशक भूषण पटेल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। आपको बता दें कि भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था।
सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म लंदन में 45 दिनों में पूरी तरह से शूट हो जाएगी। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत मई में ही हो गई थी। बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद दोनों अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले महीने 30 अप्रैल को बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी।