फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Telugu Season 6 Grand Launch Promo Video Out Actor Nagarjuna Host of the Show

Bigg Boss Telugu: कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिखेंगे नागार्जुन, सामने आया 'बिग बॉस' तेलुगू का नया प्रोमो

Sun, 04 Sep 2022 03:18 PM IST
New Delhi Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 04 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

'बिग बॉस' तेलुगू का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट नागार्जुन के अलावा सभी कंटस्टेंट्स की एक झलक दिखाई गई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss Telugu Season 6 Grand Launch Promo Video Out Actor Nagarjuna Host of the Show
बिग बॉस तेलुगू 6 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है, जिससे कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी हुई है। हिंदी में इस रियलिटी शो को सलमान खान कई वर्षों से होस्ट करते नजर आ रहे हैं और हर सीजन में वह कुछ नया भी करते हैं। 'बिग बॉस' का तेलुगू वर्जन भी काफी लोकप्रिय है और तेलुगू में 'बिग बॉस' के सीजन 6 को शुरू होने में अब चंद घंटे बचे हुए हैं। आज यानी 4 सितंबर को 'बिग बॉस' तेलुगू का ग्रैंड प्रीमियर है, जिससे पहले शो के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को एक लेवल बढ़ा दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

सामने आया वीडियो लगभग 1 मिनट 22 सेकंड का है, जिसमें सबसे पहले 'बिग बॉस' तेलुगू के लग्जरी हाउस की झलक दिखाई गई है, जो काफी शानदार है। इसके बाद शो में नजर आने वाले सेलेब्स की एक-एक झलक दिखाई गई है। हालांकि, प्रोमो में चेहरा किसी का रिवील नहीं किया गया। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस है तो साथ ही नागार्जुन सबके साथ मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नागार्जुन ने लिखा, '6 घंटे बाकी हैं!!! मैं दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो के सीजन 6 के साथ वापस आ गया हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार का 'बिग बॉस तेलुगू' काफी खास है क्योंकि शो में सेलेब्स के साथ कॉमनर्स भी एंट्री लेते हुए दिखाई देंगे। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट गायक रेवंत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रीहन, अभिनेता बालादित्य और टीवी की जोड़ी मरीना अब्राहम और रोहित साहनी जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि नागार्जुन 17 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। वह बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान का फिल्म में जबरदस्त कैमियो भी है। तीन हिस्सों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed